LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Isro : इसरो के नए चीफ बनाए गए डॉ. वी. नारायणन, एस सोमनाथ की लेंगे जगह, अंतरिक्ष में भारत को नई उंचाइयों को ले जाने के कई प्रोजेक्ट करेंगे साकार

इसरो के नए अध्यक्ष के रूप में डॉ वी नारायणन 14 जनवरी को कार्यभार संभालेंगे.

Dr V Narayanan
Dr V Narayanan ISRO - फोटो : news4nation

Isro : डॉ. वी. नारायणन को इसरो का नया प्रमुख बनाया गया है । इसरो के नए चीफ की जिम्मेदारी अब डॉ. वी. नारायणन निभाएंगे। वो एस सोमनाथ की जगह 14 जनवरी से इसरो का कार्यभार संभालेंगे।  


वर्तमान में डॉ. नारायणन लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर के निदेशक की भूमिका में है। वो इसरो के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक है। बीते चार दशकों से वो इसरो में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम करते रहे है। रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रणोदन में उनका स्पेशलाइजेशन है।

Diarch GO


जानकारी के मुताबिक डॉ नारायणन इसरो में एक महत्वपूर्ण नाम है जो कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर के तौर पर वो GSLV Mk III के C25 क्रायोजेनिक प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी संभाल चुके है। उनके नेतृत्व में C25 स्टेज का विकास किया गया है जो मूलरूप से GSLV Mk III का हिस्सा है।LPSC ने विभिन्न ISRO मिशनों के लिए 183 लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम और कंट्रोल पावर प्लांट देने में उन्होंने अहम किरदार निभाया है। वो पीएसएलवी के दूसरे और तीसरे चरण में काम कर चुके है। 


उनका योगदान इसरो को दुनियाभर में ख्याति पहुंचाने वालों में भी रहा है। आदित्य अंतरिक्ष यान और GSLV Mk-III मिशन, चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 में भी उन्होंने योगदान दिया है।

NSIT
Nsmch