LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

कार से प्यार - ‘लकी कार’ का व्यवसायी ने विधि विधान से किया अंतिम संस्कार, 15 सौ लोगों को कराया भोज, चार लाख रुपए किये खर्च

car funeral - गुजरात में एक परिवार ने अपनी 12 साल पुरानी कार का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। इस दौरान बड़े गड्ढे में कार को समाधि दिलाई गई और 15 सौ लोगों को भोज कराया गया।

  कार से प्यार - ‘लकी कार’ का व्यवसायी ने विधि विधान से किया
कार का किया अंतिम संस्कार।- फोटो : SOCIAL MEDIA

DESK - अब तक इंसान या जानवरों के अंतिम संस्कार या समाधि की खबरें पढ़ी होगी, लेकिन क्या कभी किसी कार की भी समाधि हो सकती है। वह भी पूरी पारंपरिक विधि विधान के साथ। गुजरात में एक परिवार ने ऐसा ही काम अपनी कार के साथ के साथ किया है। इस परिवार ने अपनी लकी कार का गड्ढा कर उसकी समाधि दिलाई और इस दौरान 1500 लोगों को भोज भी कराया। इस पूरे कार्यक्रम में करीब चार लाख रुपये का खर्च आया है।

यह अनोखा मामला गुजरात के अमरेली का है, जहां लाठी तालुका के पदरशिंगा गांव में संजय पोलारा और उनके परिवार द्वारा आयोजित समारोह में संतों और आध्यात्मिक नेताओं सहित लगभग 1,500 लोग शामिल हुए। 

Diarch GO

लकी कार की समाधि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जिसमें पोलारा और उनके परिवार को अपने खेत में अनुष्ठान करते हुए दिखाया गया है, जहां उनकी 12 वर्षीय वैगन आर के लिए एक ढलान और 15 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था.

फूलों और मालाओं से सजी हैचबैक को बहुत धूमधाम से पोलारा के घर से उसके खेत तक ले जाया गया, ढलान पर चलाया गया और गड्ढे में दफनाया गया। वाहन को हरे कपड़े से ढका गया था, और परिवार के सदस्यों ने पूजा करके और पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच गुलाब की पंखुड़ियाँ बरसाकर कार की विदाई दी। अंत में, मिट्टी डालने और कार को दफनाने के लिए एक खुदाई मशीन का उपयोग किया गया।

NSIT
Nsmch

कंट्रक्शन से जुड़े हैं पोलारा, परिवार के लिए भाग्यशाली थी कार

 पोलारा, जिनका सूरत में निर्माण व्यवसाय है। पोलारा ने कहा, "मैंने यह कार लगभग 12 साल पहले खरीदी थी, और इससे परिवार में समृद्धि आई. व्यवसाय में सफलता देखने के अलावा, मेरे परिवार को भी सम्मान मिला. यह वाहन मेरे और मेरे परिवार के लिए भाग्यशाली साबित हुई। 

उन्होंने कहा कि वह कुछ अलग करना चाहते थे ताकि आने वाली पीढ़ियां उस कार को याद रखें। इसलिए, इसे बेचने के बजाय, मैंने इसे श्रद्धांजलि के रूप में अपने खेत में समाधि दे दी। 

चार लाख किए खर्च

पोलारा, जिन्होंने समारोह पर 4 लाख रुपये खर्च किए, उन्होंने कहा कि वह अपनी आने वाली पीढ़ियों को याद दिलाने के लिए समाधि स्थान पर एक पेड़ लगाने की योजना बना रहे हैं कि परिवार की भाग्यशाली कार पेड़ के नीचे दबी है.

समाधि समारोह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार और संतों और धार्मिक नेताओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया था. लगभग 1,500 लोगों को आमंत्रित किया गया और एक भोज का आयोजन किया गया