LATEST NEWS

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’ का उठाएं लाभ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'जाँच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार अभियान का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने इस अवसर पर बिहार के लोगों से बड़ी अपील करते हुए इस अभियान की महत्ता गिनाई.

 ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’ - फोटो : news4nation

 Bihar News : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बुधवार को  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान के शुभारंभ पर इस योजना को बिहारवासियों के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान के तहत गैर-संचारी रोगों (NCD) की व्यापक स्क्रीनिंग शुरू की गई है। आज जिस अभियान की शुरुआत हो रही है, उससे बिहार के लोगों को घर-घर जाकर, उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि समय रहते बीमारियों की पहचान और इलाज सुनिश्चित हो सके।


निशांत ने बताया कि 30 वर्ष से अधिक आयु के करीब 6 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए राज्य के 14,500 स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। इनमें मधुमेह, हाइपरटेंशन, कैंसर सहित प्रमुख गैर-संचारी रोगों की जांच की जाएगी। जांच में बीमारी की पुष्टि होने पर मरीजों को उपचार, परामर्श, टेलीमेडिसिन और आवश्यक रेफरल की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए नए चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। 

Diarch GO


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जिला स्तर पर मजबूत करने के प्रयासों से रेफरल में कमी आई है। जिला अस्पतालों में 70 प्रकार के ऑपरेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें करीब 40 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अब उपलब्ध है।


निशांत ने इस अभियान के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्र सरकार के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया और लोगों से अपील की कि बीमारी को छिपाएं नहीं, बल्कि समय पर स्वास्थ्यकर्मियों से संपर्क कर जांच और उपचार कराएं। उन्होंने युवाओं समेत आमजन से तंबाकू, गुटखा, शराब और ड्रग्स से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशे से बचकर ही स्वस्थ जीवन की ओर आगे बढ़ा जा सकता है। स्वस्थ बिहार ही हमारी प्राथमिकता है।

NSIT
Nsmch


इन बीमारियों की जाँच 

अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर प्राथमिक जाँच एवं परामर्श देंगे तथा जरूरत के अनुसार मरीजों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर से लेकर जिला अस्पताल तक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान में मधुमेह, रक्तचाप, सामान्य कैंसर, हृदय रोग, सांस एवं फेफड़ों से संबंधित रोग तथा फैटी लिवर की स्क्रीनिंग की जाएगी।