LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

CRICKET NEWS - क्रिकेटरों पर सख्त हुआ बीसीसीआई, अब विदेशी टूर पर परिवार के साथ समय बिताने का नहीं मिलेगा मौका, ऑस्ट्रेलिया में शर्मनाक हार के बाद लागू किया नियम

CRICKET NEWS - ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिली शर्मनाक हार के बाद BCCI अब क्रिकेटरों पर सख्ती के मूड में है। जिसमें पहली बड़ी कार्रवाई विदेशी दौरे पर फैमिली को साथ ले जाने रोक लगाने को लेकर की गई है। साथ ही पूरी टीम बस से ही सफर करेगी।

CRICKET NEWS - क्रिकेटरों पर सख्त हुआ बीसीसीआई, अब विदेशी टू

N4N DESK - बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3-1 से मिली हार के बाद क्रिकटरों पर बीसीसीआई सख्ती करने के मूड में नजर  आ रही है। जिसकी शुरूआत विदेशी दौरे पर परिवार को साथ ले जाने पर रोक लगाने से की गई है। 

नए आदेश के अनुसार टीम इंडिया अब विदेशी दौरे पर गई तो वहां बस से ही सफर करेगी। 45 या इससे ज्यादा दिन का टूर हुआ तो परिवार और पत्नियां सिर्फ 14 दिन ही साथ रह पाएंगे, पूरे टूर के दौरान नहीं। इसका मकसद टीम के बीच बॉन्डिंग को बढ़ाना और खेल पर फोकस करना है।

टीम बस की जगह अपनी गाड़ी से घूम रहे थे क्रिकेटर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के दौरान BCCI ने इन नियमों को लागू करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कई सीनियर प्लेयर्स अपनी गाड़ी से सफर करते नजर आए थे और पूरे टूर पर विराट कोहली और केएल राहुल जैसे प्लेयर्स की फैमिली साथ थी। अब नए नियम के अनुसार टीम की एकता को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्लेयर को अपनी गाड़ी से सफर करने की इजाजत नहीं दी जाएगी, चाहे वो कितना भी बड़ा खिलाड़ी क्यों न हो।

कोच गंभीर के मैनेजर पर एक्शन

ऑस्ट्रेलिया दौरे में कोच गौतम गंभीर के मैनेजर गौरव अरोड़ा टीम इंडिया के साथ ट्रैवल करते नजर आ रहे थे। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। BCCI ने इसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। अब अरोड़ा को टीम होटल में नहीं रहने दिया जाएगा। वे VIP बॉक्स में भी नहीं बैठ पाएंगे। उन्हें टीम बस से सफर करने की भी इजाजत नहीं दी गई है।

NSIT
Nsmch

सैलरी काटने का दिया सुझाव

AGM के दौरान सैलरी काटने का भी सुझाव रखा गया था। यानी अगर परफॉर्मेंस सही नहीं होती है तो प्लेयर की सैलरी में कटौती की जा सकती है। इसका मकसद खिलाड़ी को उसकी जिम्मेदारी से वाकिफ कराना है। अभी इस पर फैसला नहीं किया गया है।