LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

ASSAM BEAF BAN - बीजेपी के कार्यक्रम में गौमांस परोसे जाने के आरोपों के बीच सीएम हिमंता बिस्वा का बड़ा फैसला, असम में अब कहीं नहीं बिकेगा गौमांस

ASSAM BEAF BAN - असम सरकार ने राज्य में गौ मांस की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसकी जानकारी सीएम हिमंत बिस्वा ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य में किसी होटल, रेस्टोरेंट या सार्वजनिक स्थान पर बीफ नहीं परोसा जाएगा

ASSAM BEAF BAN - बीजेपी के कार्यक्रम में गौमांस परोसे जाने क
असम में अब नहीं गौ मांस की बिक्री- फोटो : NEWS4NATION

N4N DESK - असम में एक तरफ बीजेपी पर कांग्रेस ने एक कार्यक्रम में गौमांस परोसने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के होटलों, रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।

तीन साल पहले लाए थे गौ-हत्या रोकने का कानून

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि तीन साल पहले असम में गो-हत्या रोकने के कानून बनाया गया था, जिससे राज्य में गो-हत्या रोकने को लेकर काफी सफलता मिली है। अब हमने फैसला लिया है कि राज्य में किसी होटल, रेस्टोरेंट या सार्वजनिक स्थान पर बीफ नहीं परोसा जाएगा. पहले हमारा फैसला था कि किसी मंदिर के 5 किलोमीटर दायरे तक गोमांस नहीं परोसा जाएगा

Diarch GO

कांग्रेस के लिए बढ़ी मुश्किल

असम सरकार का ये फैसला उस वक्त आया है जब राज्य में गोमांस को लेकर सियासत तेज है. बीते दिनों बीजेपी पर आरोप लगा था कि सामगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की ओर से गोमांस बांटा गया। ये सीट मुस्लिम बहुल है। उपचुनाव में इस सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। अब राज्य में गौ मांस की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है तो कांग्रेस के लिए इसका विरोध करना मुश्किल हो गया है। 

हिमंता बिस्वा सरमा के इस फैसले के बाद सरकार में मंत्री पीजूष हजारिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने असम कांग्रेस को चैलेंज किया है. हजारिका ने कहा,मैं असम कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वो गोमांस प्रतिबंध का स्वागत करे या फिर पाकिस्तान जाकर बस जाए

NSIT
Nsmch