LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

Ajith Kumar : तमिल फिल्म सुपरस्टार अजित कुमार हुए बड़े एक्सीडेंट का शिकार, 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी कार, सात बार घूम गई गाड़ी

अपनी अदाकारी के साथ ही रेसिंग के ट्रैक पर तेज रफ्तार चार दौड़ाने के लिए मशहूर अजित कुमार की कार 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में एक्सीडेंट हो गई. इस दौरान उनकी चार के सात बार पलटी मारे जाने के वीडियो सामने आया है.

Ajith Kumar
Ajith Kumar- फोटो : Social Media

Ajith Kumar : तमिल फिल्मों के सुपरस्टार अजित कुमार के साथ दुबई में बड़ा एक्सीडेंट हुआ है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रहा है कि एक्टर के कार का बहुत बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया. हालाँकि राहत की बात रही कि अजित कुमार इस हादसे में बाल बाल बच गए हैं. 

अपनी अपकमिंग दुबई 24H रेसिंग की प्रैक्टिस कर रहे एक्टर अजीत कुमार की कार का एक्सीडेंट हुआ. अजीत कुमार मोटर रेसिंग के लिए भी जाने जाते हैं. वे अक्सर इस प्रकार की रेसिंग प्रतियोगिता में शामिल होते रहे हैं. लेकिन इस बार रेसिंग के बीच ही वे हादसे का शिकार हो गए. 

7 जनवरी को प्रैक्टिस के दौरान उनकी कार बैरियर से टकरा गई. बताया गया है कि उस वक्त कार 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी. इतनी स्पीड में टक्कर होने पर कार सात बार घूमती हुई नजर आई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

अजीत कुमार की टीम ने सोशल मीडिया X पर इस घटना का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें कार टकराने के बाद सात बार घूमती नजर आ रही है. हालांकि सुरक्षा उपकरणों ने अभिनेता की जान बचा ली. उन्हें तुरंत कार से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया.  

NSIT
Nsmch

अजीत कुमार रेसिंग टीम के मालिक भी हैं. वह अपने तीन साथियों मैथ्यू डेट्री, फैबियन डफीक्स और कैमरन मैकलियोड के साथ इस रेस में हिस्सा लेने वाले थे. फैबियन डफीक्स ने पिछले साल दिसंबर में अजीत कुमार की रेसिंग टीम के मैनेजर का पद संभाला था. इस साल यह रेस 11 और 12 जनवरी को दुबई में आयोजित होनी है.