LATEST NEWS

  • Rohini Formula Tejashwi PK Alliance
  • Bihar MLC Election Result: रोहिणी आचार्य का नया सियासी फॉर्मूला, तेजस्वी-PK साथ आएं तो NDA का सफाया!

  • Bihar Police 37 Inspectors Get Additional Charge as DSPs
  • Bihar Police News: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 37 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की सूची,

  • Patna Firing Four Assailants Shoot Property Dealer in Phulwari
  • Patna Crime: पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली

  • Bihar Weather Cyclone Arnab Alert Heavy Rain Warning in 33 Districts
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो में रेड

  • Patna Police
  • Patna Police: पटना पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, बस की टक्कर से घायल व्यक्ति को पहुंचाया

74 की उम्र में रजनीकांत धमाकेदार एक्शन करने को तैयार, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट, जल्द ही बड़े पर्दे पर आएगी ये मूवी

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का टीजर मकर संक्रांति पर रिलीज हुआ। जानिए फिल्म से जुड़ी सभी नई अपडेट्स और रजनीकांत के धमाकेदार एक्शन के बारे में।

74 की उम्र में रजनीकांत धमाकेदार एक्शन करने को तैयार, फैंस क
रजनीकांत जेलर 2 टीजर - फोटो : social media

Rajinikanth jailer 2: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' की घोषणा मकर संक्रांति के मौके पर की गई। फिल्म के मेकर्स ने एक टीजर प्रोमो भी रिलीज किया, जिसमें रजनीकांत एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। फैंस में इस अनाउंसमेंट के बाद जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। टीजर में रजनीकांत का एंट्री सीन और उनकी एक्शन शैली दर्शकों को रोमांचित कर रही है।

'जेलर 2' का निर्देशन और म्यूजिक

'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन कर रहे हैं और म्यूजिक अनिरुद्ध ने दिया है। टीजर में दिखाया गया है कि नेल्सन और अनिरुद्ध एक नई स्क्रिप्ट पर चर्चा कर रहे हैं, तभी गोलाबारी शुरू हो जाती है। इसके बाद रजनीकांत की धमाकेदार एंट्री होती है, जहां वे गुंडों के खिलाफ लड़ाई करते नजर आते हैं। टीजर में दिखाए गए चार मिनट के एक्शन ने फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है।

'जेलर 2' की रिलीज डेट और कास्ट

फिल्म 'जेलर' 2023 में रिलीज हुई थी और यह रजनीकांत के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। 'जेलर 2' की रिलीज डेट की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिल्म की कास्ट को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या विजय कार्तिक कन्नन, शिवराजकुमार, मोहनलाल, और जैकी श्रॉफ इस सीक्वल में लौटेंगे या नहीं।

NSIT
Nsmch

रजनीकांत की आने वाली फिल्में

'जेलर 2' के अलावा, रजनीकांत 'कुली' फिल्म में नजर आएंगे। यह एक मल्टी-स्टारर मूवी होगी, जिसमें नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, और श्रुति हासन जैसे बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं। आमिर खान का नाम भी इस फिल्म से जोड़ा जा रहा है, जिससे यह फिल्म और भी खास बन जाती है।