LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

era of religious films is back - साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, मेकर्स पर चढ़ी भारतीय देवी देवताओं और पौराणिक कहानियों को पर्दे पर दिखाने की होड़, आधा दर्जन फिल्मों की हुई घोषणा

era of religious films is back -भारतीय फिल्मों में एक बार फिर धार्मिक कहानियों का दौर शुरु हो गया है। न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि दक्षिण भारत में भी धार्मिक कहानियों पर आधारित फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। इन फिल्मों पर अरबों रुपए दांव पर लगे हैं।

 era of religious films is back - साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, म

PATNA  -  भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से देवी देवताओं वाली और धार्मिक कहानियों से जुड़ी फिल्मों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। फिर चाहे कांतारा हो या हनुमान या ब्रह्मस्त्र। इसके अलावा इस साल प्रदर्शित कल्कि की कहानी भी महाभारत पर आधारित थी।  इन सभी फिल्मों ने सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इन फिल्मों की कमाई ने मेकर्स का भी ध्यान भारतीय देवी देवताओं और धार्मिक कहानी से जुड़ी फिल्मों की तरफ खिंचा है. यही कारण है कि न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ के मेकर्स भी अब इन विषयो को भुनाने में लगे है। 

आज ही केजीएफ और कांतारा जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके होम्बले फिल्मस ने भगवान नरसिंह अवतार पर आधारित फिल्म महावतार नरसिम्हा की घोषणा की है। फिल्मका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है. ये एक एनिमेशन फिल्म होने वाली है, जिसका एक दिलचस्प मोशन पोस्टर आज रिलीज किया गया है। इसके अलावा कांतारा 2 भी जल्द आनेवाली है। 

Diarch GO

जय हनुमान भी पाइप लाइन में

पिछले साल प्रदर्शित हनुमान ने साउथ के दर्शकों के साथ हिन्दी दर्शकों का भी दिल जीतने में कामयाब रही थी, जिसके बाद मेकर्स ने इसके दूसरे भाग को बड़े स्तर पर बनाने की घोषणा की थी। कुछ दिन पहले ही इसका टीजर रिलीज किया गया था। जिसमें कांतारा वाले रिषभ शेट्टी हनुमान की भूमिका में दिखे थे।

NSIT
Nsmch

कनप्पा में भगवान शिव बनेंगे अक्षय कुमार, प्रभास विष्णु के अवतार में 

साउथ से एक और फिल्म कनप्पा भी इसी कतार में है। बड़े बजट वाली इस फिल्म में विष्णु मांचु के साथ प्रभास, अक्षय कुमार, नयनतारा जैसे स्टारकास्ट हैं। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में हैं। वहीं प्रभास भगवान विष्णु की भूमिका में दिखेंगे।

बॉलीवुड में भी दो बड़ी फिल्में कतार में

न सिर्फ साउथ बल्कि हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में भी धार्मिक कहानियों पर फिल्में बना रही है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ रामायण बनाया जा रहा है। इसके अलावा स्त्री 2 जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके मेडॉक फिल्मस अब भगवान परशुराम पर फिल्म बना रहे हैं। जिसमें विक्की कौशल लीड रौल में नजर आएंगे।

इन फिल्मों के निर्माण में लोगों की भावनाएं भी जुड़ी रहती है। यही कारण है कि फिल्म अगर थोड़ी भी अच्छी होती है तो उसे लोग देखने से परहेज नहीं करते हैं।