LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

BOLLYWOOD NEWS - सिटाडेल एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभू के पिता का हुआ निधन, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी, लिखा यह दुखभरा मैसेज

BOLLYWOOD NEWS - एक्ट्रेस सामंथा के पिता जोसेफ प्रभु का आज निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद उनके फैंस शोक जाहिर कर रहे हैं। हालांकि मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है।

BOLLYWOOD NEWS - सिटाडेल एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभू के पिता क
सामंथा के पिता का निधन- फोटो : NEWS4NATION

N4N DESK - हाल में रिलीज नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी और साउथ की बड़ी अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु के पिता का निधन हो गया है। उनके पिता का नाम जोसेफ प्रभु था। पिता के निधन की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। जिसके साथ उन्होंने दर्दभरे कैप्शन में लिखा है कि 'जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, पिताजी'. आगे उन्होंने दिल टूटने वाली इमोजी भी ड्रॉप की.

मौत का कारण स्पष्ट नहीं

उनकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. सामंथा का जन्म चेन्नई में जोसेफ प्रभु और निनेट प्रभु के घर हुआ था. उनके पिता, एक तेलुगु एंग्लो-इंडियन थे. उनके पिता के निधन की खबर से फैंस और शुभचिंतकों ने इस कठिन समय में एक्ट्रेस के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की है.

पिता के साथ कैसे थे समांथा के रिश्ते?

हाल ही में सामंथा ने अपने पिता, जोसेफ प्रभु के साथ अपने जटिल रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे पिता के साथ तनावपूर्ण रिश्ता होने की वजह से उन्हें इमोशनली और पर्सनली परेशानियों का सामना करना पड़ा उन्होंने कुछ समय पहले  एक इंटरव्यू में कहा था कि दूसरे इंडियन पैरेंट्स जिस तरह के होते हैं, उनके पिता भी उसी तरह के थे. उन्होंने ये भी कहा था कि उनके पिता ने एक बार उनसे कहा था कि तुम स्मार्ट नहीं हो. तुम फर्स्ट इसलिए आई हो, क्योंकि ये इंडियन एजुकेशन सिस्टम का स्टैंडर्ड है।

नागा चैतन्य के तलाक ने किया था परेशान

अक्टूबर 2021 में सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी खत्म होने के लगभग एक साल बाद सामंथा के पिता जोसेफ प्रभु ने फेसबुक पर पुरानी शादी की तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि उन्हें अपने अलगाव से उबरने में काफी समय लगा

NSIT
Nsmch

कैसा है सामंथा का करियर

 समांथा के प्रोफेशनल लाइफ पर नजर डालें तो वो बीते कुछ समय से अपनी नई वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. राज एंड डीके के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज 6 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है