LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Crime News : चोरी करने फ़्लैट में घुसे चोर को नहीं मिला कीमती सामान, मालकिन को किया 'KISS' और हो गया फरार

Crime News : चोरी करने पहुंचे चोर को जब कोई कीमती सामान नहीं मिला तो उसने फ़्लैट में मौजूद महिला को चूमा और मौके से फरार हो गया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है..पढ़िए आगे

Crime News : चोरी करने फ़्लैट में घुसे चोर को नहीं मिला कीमती
चोर ने महिला को किया kiss - फोटो : SOCIAL MEDIA

N44 DESK : आम तौर पर चोर किसी घर में चोरी के दौरान कीमती सामानों की चोरी कर लेते हैं। कई बार घर में रखे सामान भी क्षतिग्रस्त कर देते हैं। लेकिन मुंबई में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। घटना मुंबई उपनगरीय के मलाड के कुरार इलाके का बताया जा रहा है। घर में चोरी करने घुसे चोर को जब कोई कीमती सामान नहीं मिला तो आरोपी घर में मौजूद महिला को चूमकर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज किया है। वहीँ मुंबई पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार भी कर लिया है। 

घटना के सम्बन्ध में 38 साल की पीड़िता ने बताया की वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपी ने घर में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला का मुंह बंद कर दिया और उससे सभी कीमती सामान, नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड सौंपने को कहा। हालांकि जब महिला ने जब कोई सामान घर में होने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसे चूमा और फरार हो गया। 

उधर इस घटना के बाद पीड़ित महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की आरोपी उसी इलाके का रहनेवाला है। जिस इलाके में महिला रहती है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपने परिवार के साथ रहता है और फिलहाल बेरोजगार है।