LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Death by suffocation : घर में आग लगने खत्म हो गया परिवार, दम घुटने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत

एक दर्दनाक हादसे में घर में सो रहे लोगों पर आग लगने की घटना ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया. आग लगने के बाद धुआं से दम घुटने के कारण एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल थे.

fire tragedy
fire tragedy - फोटो : Social Media

Death by suffocation : एक दर्दनाक हादसे में दम घुटने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. घटना जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई. यहाँ एक घर में आग लगने के बाद दम घुटने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 


अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कठुआ के शिव नगर इलाके में एक घर में जिस समय आग लगी उस समय उसमें रहने वाले लोग सो रहे थे। आग लगने के कारण घर के अंदर धुआं भर गया। 

Diarch GO


अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे जब स्थानीय लोगों ने आग देखी तो वे तत्काल वहां पहुंचे।  उन्होंने बताया कि उस घर में रहने वाले लोगों को कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो नाबालिगों समेत छह को मृत घोषित कर दिया।


NSIT
Nsmch

अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया, ‘‘दस लोगों को अस्पताल लाया गया जिनमें से छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और चार अन्य का उपचार किया जा रहा है।’’ चिकित्सक ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि किसी के भी शरीर पर जलने के निशान नहीं है।