LATEST NEWS

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

Fire in Mahakumbh : महाकुंभ मेले में लगी आग, सेक्टर 19 में धू-धूकर जल गए टेंट, मची अफरातफरी

Fire in Mahakumbh
Fire in Mahakumbh- फोटो : news4nation

Fire in Mahakumbh : प्रयागराज में रविवार को महाकुंभ मेले के दौरान आग लगने की घटना हुई. आग लगने से कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया. यह घटना सेक्टर 19 में हुई है. शास्त्री पुल के पास एक टेंट में यह आग लगी जिसके बाद तेज लपटों के साथ ही धुंआ भी उठने लगा. बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की यह घटना हुई है. आग लगने से कई टेंट और सामान जलकर राख होने की खबर है. 

आग ने कुछ समय में ही आसपास के अन्य टेंटों को भी अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान वहां रखे कुछ गैस सिलेंडरों में लगातार ब्लास्ट होने की खबरें भी सामने आई. वहीं आग से करीब 20 से 25 टेंट जल जाने से चारो तरफ अफरातफरी का माहौल देखा गया.

आग लगने की खबर सामने आने के साथ ही फायर बिग्रेड ने तुरंत मोर्चा संभाला.  दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी. वहीं पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी आग वाले इलाके में पहुंचकर स्थिति को सँभालने में सक्रिय हो गए. आग ज्यादा तेजी से ना फैले. साथ ही आग की जद में कोई ना आए इसे लेकर वहां मौजूद लोगों और भीड़ को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया. घटना के बाद पुलिस की ओर से लोगों से किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान ना देने की अपील की गई. साथ ही आग पर काबू पाने को लेकर मेला क्षेत्र में युद्ध स्तर पर दमकल की गाड़ियाँ सक्रिय हो गई. 

सेक्टर 19 के जिस इलाके में यह आग लगी है वह प्रयागराज शहर और झूंसी को जोड़ने वाले ओवरब्रिज के नीचे का क्षेत्र है. यहाँ आग ने कुछ मिनटों में ही बड़े इलाकों को अपनी जद में ले लिया. घटना के तुरंत बाद दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने की कोशिश करने लगीं. 

NSIT
Nsmch

हर दिन बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार को सुबह 8:00 बजे तक 1.7 मिलियन से अधिक तीर्थयात्री महाकुंभ मेले में आए. महाकुंभ के सातवें दिन, संगम त्रिवेणी में एकत्र 1.7 मिलियन से अधिक श्रद्धालुओं में से 10 लाख कल्पवासियों और 7.02 लाख तीर्थयात्रियों ने सुबह 8 बजे तक पवित्र डुबकी लगाई. आज सुबह घने कोहरे की चादर ओढ़े महाकुंभ मेले में श्रद्धालु उमड़ पड़े. खराब मौसम का तीर्थयात्रियों की संख्या पर कोई असर नहीं दिख रहा है.

चार प्रमुख शाही स्नान शेष 

आने वाले दिनों में तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है, क्योंकि चार प्रमुख शाही स्नान अभी होने बाकी हैं. महाकुंभ मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा. अगली प्रमुख स्नान तिथियों में 29 जनवरी (मौनी अमावस्या - दूसरा शाही स्नान), 3 फरवरी (बसंत पंचमी - तीसरा शाही स्नान), 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) और 26 फरवरी (महा शिवरात्रि) शामिल हैं.