LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Allu Arjun arrested - 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए 'पुष्पा' अल्लू अर्जुन, जेल में गुजारनी पड़ सकती है आज की रात

Allu Arjun arrested - पुष्पा 2 के प्रमोशन के दौरान महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए अल्लू अर्जुन को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक्टर को आज सुबह उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था।

Allu Arjun arrested - 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए '

N4N DESK - पुष्पा 2 के प्रमोशन के दौरान मची भगदड़ में महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए अल्लू अर्जुन को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले आज सुबह अल्लू अर्जुन को उनके आवास से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद मेडिकल जांच के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। अब माना जा रहा है कि अल्लू अर्जुन को आज की रात जेल में गुजारनी पड़ सकती है। 

तेलंगाना हाईकोर्ट की न्यायाधीश जुव्वडी श्रीदेवी  ने सवाल पूछा कि, कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है? इस पर सरकारी वकील ने रिमांड रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि दो दिन पहले कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद, बचाव पक्ष के वकील ने अदालत को सूचित किया कि उन्हें आज टेलीफोन पर निर्देश मिले हैं, जिनमें कहा गया है कि आरोपी अभिनेता अल्लू अर्जुन को भी रिमांड में लिया गया है

Diarch GO

इस मामले में हुई अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी

दरअसल,  पुष्पा 2 द रूल का 4 दिसंबर देर रात हैदराबाद में प्रीमियर रखा गया था और यहां पर भगगड़ मच गई, जिसमें से महिला की मौत हो गई. अल्लू अर्जुन अपने शहर के संध्या थिएटर में एक प्रीमियर शो के लिए आए थे. इस दौरान उन्हें देखने के लिए सैकड़ों फैंस जमा हो गए. अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने की जद्दोजहद में वहां पर भगदड़ मच गई, जिसमें भयंकर हादसा हो गया. भगदड़ में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई है और उसका नौ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. 

बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन के आने की जानकारी स्थानीय प्रशासन को नहीं थी. करीब दो घंटे पहले ही उनके आने की बातें सामने आई और इसी दौरान भारी भीड़ जुट गई. ऐसे में सुरक्षा के कोई विशेष इंतजाम भी वहां नहीं किए थे. वहीं जब अल्लू अर्जुन थिएटर से बाहर निकल रहे थे तो बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हो गए, जिसके कारण चारों ओर भगदड़ मच गई. इसमें एक महिला की मौत हो गई. 

NSIT
Nsmch

पुष्पा 2 को बड़ी सफलता मिली है. फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इन सबके बीच अब अल्लू अर्जुन को बड़ा झटका लगा है. उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

पटना में हुआ था ट्रेलर लॉन्च

पटना के गांधी मैदान में बीते 17 नवंबर को ही फिल्म पुष्पा-2 का ट्रेलर लॉन्च किया गया था.  ट्रेलर लॉन्चिंग में लाखों भीड़ जुटी थी. इस दौरान अल्लू अर्जुन ने झुककर सबका अभिवादन किया था. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे. भारी भीड़ को देखकर अल्लू अर्जुन अभिभूत हो गये थे.