LATEST NEWS

  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी संघर्ष वाहिनी'
  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी

  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर किये कई वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर

  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सभी पदों से दिया त्यागपत्र
  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक

  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला को जान पर खेलकर बचाया
  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला

SSC ने जारी किया 2025-26 का एग्जाम कैलेंडर, CGL, CAPF समेत कई परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आगामी वर्ष 2025-26 के लिए सभी प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL 2025), कांस्टेबल जीडी (SSC GD), और अन्य प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां शामिल हैं।

ssc
ssc- फोटो : ssc

 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आगामी वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल), कांस्टेबल जीडी और अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं की संभावित तारीखें शामिल हैं। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर कैलेंडर देख सकते हैं। कैलेंडर के अनुसार, चयन पद परीक्षा, चरण- XIII (SSC Selection Posts 2025) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए अधिसूचना 16 अप्रैल, 2025 को जारी की जाएगी और परीक्षा जून-जुलाई, 2025 के महीने में आयोजित की जाएगी।

अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाएं:

कैलेंडर में अन्य कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तारीखें भी दी गई हैं, जिनमें संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल), दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार परीक्षा, स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा, जूनियर इंजीनियर परीक्षा, संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला परीक्षा, कांस्टेबल (ड्राइवर)-पुरुष दिल्ली पुलिस परीक्षा, हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक) दिल्ली पुलिस परीक्षा, हेड कांस्टेबल {सहायक वायरलेस ऑपरेटर (AWO) / टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO)} दिल्ली पुलिस परीक्षा, ग्रेड 'सी' आशुलिपिक सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षाएं

इस वर्ष आयोग ने विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और अन्य चरणों की विस्तृत जानकारी साझा की है।

संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL 2025) के विज्ञापन की तिथि: 22 अप्रैल 2025, अंतिम तिथि: 21 मई 2025, परीक्षा का महीना: जून-जुलाई 2025

NSIT
Nsmch

चयन पद परीक्षा, चरण-XIII (SSC Selection Posts 2025) के विज्ञापन की तिथि: 16 अप्रैल 2025, अंतिम तिथि: 15 मई 2025, परीक्षा का महीना: जून-जुलाई 2025

दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2025 के विज्ञापन की तिथि: 16 मई 2025, अंतिम तिथि: 14 जून 2025, परीक्षा का महीना: जुलाई-अगस्त 2025

कांस्टेबल (GD) परीक्षा 2026 के विज्ञापन की तिथि: 11 नवंबर 2025, अंतिम तिथि: 15 दिसंबर 2025, परीक्षा का महीना: मार्च-अप्रैल 2026

कैलेंडर कैसे करें डाउनलोड?

एसएससी परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:

सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

“कैलेंडर ऑफ एग्जामिनेशन 2025-26” के लिंक पर क्लिक करें।

नया पेज खुलने के बाद कैलेंडर को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें।

इस फाइल को सुरक्षित रखें ताकि आप परीक्षा संबंधित अपडेट पर नज़र रख सकें।