LATEST NEWS

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 55 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा,

Sarkari Job: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, CEL में निकली भर्तियां

भारत सरकार के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) के अधीन, CEL ने जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्निशियन 'बी' के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 22 दिसंबर, 2024 तक आवेदन करें।

CEL recruitment
CEL recruitment- फोटो : CEL recruitment

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) ने जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्निशियन ‘बी’ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती भारत सरकार के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) के अधीन की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 22 दिसंबर, 2024 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। CEL ने इस भर्ती के तहत कुल 19 पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं। जिसमें जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 12 पद और टेक्निशियन ‘बी’  के 7 पद शामिल हैं। 

शैक्षिक योग्यता : जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा या बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं टेक्निशियन ‘बी’ पद के लिए अभ्यर्थियों के पास एसएससी या समकक्ष योग्यता के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है। इसके अलावा, दोनों पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी आवश्यक है।

आयु सीमा और वेतन : आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष (31 अक्टूबर 2024 के आधार पर) निर्धारित कि गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट दी जाएगी।

वेतनमान : जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए सफल अभ्यर्थियों को ₹22,250 से ₹75,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। वहीं  टेक्निशियन ‘बी’ पर चयनित उम्मीदवारों को  ₹19,000 – ₹60,000 तक वेतन दिया जाएगा। 

NSIT
Nsmch

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क :  SC/ST/PWD/Ex-Servicemen को आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। अन्य श्रेणियों के लिए ₹1000 आवेदन शुल्क है।

आवेदन प्रक्रिया : CEL की आधिकारिक वेबसाइट www.celindia.co.in पर जाएं। फिर “CEL भर्ती 2024” लिंक पर क्लिक करें। आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। आवेदन पत्र जमा करने के बाद, इसकी एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।

अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक अधिसूचना CEL की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। समय पर आवेदन करने का ध्यान रखें। सरकारी नौकरी के इस सुनहरे मौके को हाथ से न जाने दें