LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

प्रसार भारती में पत्रकारिता के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

प्रसार भारती ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर दिया है। वरिष्ठ संवाददाता और स्ट्रिंगर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार 29 जनवरी 2025 तक वरिष्ठ संवाददाता और 15 फरवरी 2025 तक स्ट्रिंगर पदों के लिए आवेदन कर सकते है

प्रसार भारती में पत्रकारिता के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का स

जोन के लिए वरिष्ठ संवाददाता (Senior Correspondent) और स्ट्रिंगर (Stringer) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी 2025 तक स्ट्रिंगर पदों के लिए और 29 जनवरी 2025 तक वरिष्ठ संवाददाता पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्ट्रिंगर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया

स्ट्रिंगर पदों के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ 1180 रुपये की रशीद अटैच करके निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है। आवेदन पत्र "सहायक निदेशक (समाचार), प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केंद्र, शंकर नगर, रायपुर 492007 (छत्तीसगढ़)" पते पर भेजने होंगे।

वरिष्ठ संवाददाता पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन

Diarch GO

वरिष्ठ संवाददाता पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार applications.prasarbharati.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए उम्मीदवारों को जर्नलिज्म में पीजी डिग्री/ डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, हिंदी और अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान और अधिकतम आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए।

वेतन और चयन प्रक्रिया

  • स्ट्रिंगर पद: लोकल कवरेज के लिए 1500 रुपये, 2nd कवरेज के लिए 1000 रुपये, और आउट स्टेशन कवरेज के लिए 1800 रुपये प्रति दिन भुगतान किया जाएगा।
  • वरिष्ठ संवाददाता पद: चयनित उम्मीदवारों को 80,000 से 1,25,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा, और उनकी नियुक्ति 2 साल के लिए होगी।