LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (NCHM JEE) 2025, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे भरे फॉर्म

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एनसीएचएम जेइइ) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी संयु
NCHM JEE 2025 के एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू- फोटो : freepik

NCHM JEE Exam 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (NCHM JEE) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NCHM/ पर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 15 फरवरी 2025

आवेदन में सुधार की अवधि: 17 फरवरी से 20 फरवरी 2025

परीक्षा की तिथि: 27 अप्रैल 2025

समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे (एक पाली में)

योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

12वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की सीनियर सेकेंडरी परीक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

Diarch GO

अंग्रेजी विषय अनिवार्य: अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है।

12वीं परीक्षा में शामिल छात्र:

वे उम्मीदवार जो 12वीं कक्षा की परीक्षा 2025 में दे रहे हैं, वे भी अनंतिम आधार पर आवेदन कर सकते हैं।लेकिन उन्हें 30 सितंबर 2025 तक या काउंसलिंग के समय अपनी योग्यता (12वीं पास का प्रमाण) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यदि ऐसा करने में असफल रहते हैं, तो उनका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।