LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Railway job news: रेलवे ने आवेदकों को दी बड़ी खुशखबरी, अब ये लोग भी कर सकेंगे आवेदन, भर्ती बोर्ड ने दी बड़ी छूट

Railway job news: रेलवे बोर्ड ने रेलवे में नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। भर्ती बोर्ड की ओर से रेलवे लेवल-1 भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में छूट दी गई है।

 railway
RRB Group D- फोटो : social media

Railway job news: रेलवे में भर्ती लेने वाले आवेदकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने लेवल-1 (पूर्ववर्ती ग्रुप डी) पदों की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के मानदंडों में छूट की घोषणा की है। अब इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार, आईटीआई डिप्लोमा धारक, या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) द्वारा जारी राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (NAC) धारक आवेदन कर सकते हैं। पहले तकनीकी विभागों में भर्ती के लिए आईटीआई डिप्लोमा अनिवार्य था, लेकिन अब यह शर्त हटा दी गई है।

23 जनवरी से शुरू होगा आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने लेवल-1 के करीब 32,000 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। रेलवे बोर्ड ने 2 जनवरी को सभी रेलवे जोनों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। अब भविष्य की सभी ओपन मार्केट भर्तियों में लेवल-1 पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आईटीआई, समकक्ष, या एनएसी होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जनवरी, 2025 से शुरू होंगे और 22 फरवरी, 2025 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई, 2025 को होगी।

कोविड-19 के कारण आयु सीमा में छूट

कोविड-19 महामारी के चलते, रेलवे ने ग्रुप डी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट दी है। अब सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 36 वर्ष होगी। यह फैसला उन लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है जो रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखते हैं। इस फैसले से अधिक से अधिक युवाओं को रेलवे में नौकरी पाने का मौका मिलेगा। भारतीय रेलवे में लेवल-1 के तहत सहायक, पॉइंट्समैन, और ट्रैक मेंटेनर जैसे विभिन्न विभागीय पद आते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने हाल ही में लेवल-1 के 32,000 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। 


NSIT
Nsmch

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, ईबीसी, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए यह 250 रुपये है। सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कुछ हिस्सा वापस मिल जाएगा। इस निर्णय से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा, जो पहले आईटीआई या एनएसी न होने के कारण आवेदन से वंचित रह जाते थे। रेलवे बोर्ड के इस कदम से भर्ती प्रक्रिया अधिक समावेशी बन गई है।