LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

जेईई मेन 2025 सत्र 1 के एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद, जानें लेटेस्ट उपडेट

जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी! नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने वाली है। 17 या 18 जनवरी तक इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

जेईई मेन 2025 सत्र 1 के एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद, जान

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अनुमान है कि यह 17 या 18 जनवरी को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। छात्र अपनी परीक्षा की तैयारियों के साथ-साथ, एडमिट कार्ड को NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को पर्सनल रूप से किसी छात्र को भेजा नहीं जाएगा।

Diarch GO

परीक्षाएं 22 से 30 जनवरी तक, दो शिफ्टों में आयोजित होंगी

जेईई मेन 2025 परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी को आयोजित पेपर 1 (बीई/बीटेक) में सम्मिलित होंगे। वहीं, पेपर 2A (बीआर्क), पेपर 2B (बी प्लानिंग) और दोनों के संयोजन की परीक्षा 30 जनवरी 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी और 15 विदेशी शहरों में भी इसका आयोजन होगा।

कैसे डाउनलोड करें जेईई मेन एडमिट कार्ड:

  1. NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और कोड भरकर लॉगिन करें।
  4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन होने के बाद इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रखें।

NSIT
Nsmch

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) लाना अनिवार्य होगा। बिना इन दोनों दस्तावेज़ के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस प्रक्रिया के साथ, छात्र अपनी जेईई मेन परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हो सकते हैं।