LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती 2024: अग्निपथ योजना के तहत आवेदन शुरू

भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2025 है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण शामिल होंगे

भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती 2024: अग्निपथ योजना के त

भारतीय वायुसेना (IAF) ने अग्निवीर वायु पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 27 जनवरी 2025 को रात 11 बजे तक जारी रहेगी। उम्मीदवार भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अग्निवीर वायु भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, जो 22 मार्च 2025 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को परीक्षा से 24 से 72 घंटे पहले ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण और मेडिकल जांच की जाएगी। पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को इसे 8 मिनट में पूरा करना होगा।

Diarch GO

अग्निवीर वायु भर्ती ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण के समय ₹550 (सभी करों सहित) परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि किसी तकनीकी कारण से शुल्क एक से अधिक बार काट लिया जाता है, तो अतिरिक्त राशि वापस कर दी जाएगी।