LATEST NEWS

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

Indian Navy: भारतीय नौसेना में अप्रेंटिसशिप का सुनहरा मौका, 275 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

भारतीय नौसेना ने नेवल डॉकयार्ड अप्रेंटिस स्कूल, विशाखापत्तनम में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग बैच 2025-26 के लिए विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के 275 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू आदि के माध्यम से किया ज

indian navy job
navy recruitment- फोटो : indian navy

भारतीय नौसेना ने आईटीआई उत्तीर्ण भारतीय युवाओं के लिए 275 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन मांगे हैं। यह अप्रेंटिसशिप 2025-26 बैच के लिए विशाखापत्तनम स्थित नेवल डॉकयार्ड अप्रेंटिस स्कूल में आयोजित की जाएगी। अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष होगी, जो अप्रेंटिसशिप अधिनियम 1961 और संशोधित नियम 1992 के तहत संचालित होगी।

आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिकुलेशन/एसएससी उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट में न्यूनतम 65% अंक होना अनिवार्य है। आयु सीमा 14 से 18 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

पदों का विस्तृत विवरण

अप्रेंटिसशिप के तहत विभिन्न ट्रेड्स में कुल 275 पद भरे जाएंगे। इनमें शामिल हैं:

मेकेनिक डीजल: 25 पद

मशीनिस्ट: 10 पद

मेकेनिक: 10 पद

फाउंड्रीमैन: 5 पद

फिटर: 40 पद

पाइप फिटर: 25 पद

मेकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस: 5 पद

इलेक्ट्रीशियन: 25 पद

इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक: 10 पद

इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक: 25 पद

वेल्डर: 13 पद

शीट मेटल वर्कर: 27 पद

शिपराइट: 22 पद

पेंटर: 13 पद

मेकेनिक मेकाट्रॉनिक्स: 10 पद

कोपा: 10 पद

स्टाइपेंड और चयन प्रक्रिया

एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप के दौरान, एक वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट धारकों को ₹7,700 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। दो वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट धारकों को ₹8,050 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ओरल टेस्ट, और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) के पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर स्वयं को रजिस्टर करना होगा। अप्रेंटिस अपॉर्चुनिटीज विकल्प पर क्लिक करके, नेवल डॉकयार्ड इस्टैब्लिशमेंट आईडी: E08152800002 का चयन करें। आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी 2025 तक खुली है। भारतीय नौसेना की यह अप्रेंटिसशिप न केवल एक मजबूत करियर की शुरुआत है, बल्कि राष्ट्रीय सेवा का हिस्सा बनने का अवसर भी प्रदान करती है। इच्छुक युवा जल्द आवेदन करें और इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं

NSIT
Nsmch