LATEST NEWS

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

CRICKET NEWS - IPL मेगाऑक्शन से पहले आ गई टीमों के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, धोनी, गिल, यशस्वी अपनी टीम में बरकरार, 2024 की चैंपियन टीम कप्तान की लगेगी बोली

IPL में रिटेन होनेवाले खिलाड़ियों की पहली लिस्ट सामने आ गई है। जिसके अनुसार धोनी, गिल, सैमसन, रिकु सिंह जैसे खिलाड़ी एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम के साथ दिखेंगे। वहीं पंत, अय्यर को नीलामी में जाना पड़ सकता है।

CRICKET NEWS -  IPL मेगाऑक्शन से पहले आ गई टीमों के रिटेन खि
आईपीएल के रिटेन हुए खिलाड़ी- फोटो : NEWS4NATION

DESK - 2025 आईपीएल के लिए होनेवाले मेगाऑक्शन और रिटेन होनेवाले खिलाड़ियों को लेकर पिछले दिनों लगाातार चर्चा हो रही है। आज रिटेन होनेवाले खिलाड़ियों की नाम बताने की आखिरी तारीख है। ऐसे में सभी टीमों की तस्वीरें साफ हो गई है। टीमों में रिटेन होनेवाले खिलाड़ियों की संभावित लिस्ट सामने आ गई है। जिसमें धोनी फिर से सीएसके के साथ दिखेंगे। वहीं केकेआर ने सुनील नरैन और रिंकु सिंह जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जानते हैं किन खिलाड़ियों को किया रिटेन

सबसे पहले बात आईपीएल की सबसे कामयाब टीम सीएसके की करें तो एमएस धोनी फिर से मैदान पर नजर आएंगे। इसके अलावा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जाडेजा, शिवम दुबे और श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ मतीशा पतिराना के साथ रिटेन किया जाएगा। इन पांच खिलाड़ियों पर टीम को 65 करोड़ खर्च हो सकते हैं।

एमएस धोनी उन पांच खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें CSK द्वारा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जाडेजा, शिवम दुबे और श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ मतीशा पतिराना के साथ रिटेन किया जाएगा। CSK प्रत्येक रिटेन किए गए खिलाड़ी को कितनी राशि का भुगतान कर रही है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उन्हें अपने कुल 120 करोड़ रुपये के पर्स में से कम से कम 65 करोड़ रुपये गंवाने होंगे।

राजस्थान रॉयल्स (RR) में सैमसन, जायसवाल होंगे रिपीट

संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और संदीप शर्मा को राजस्थान रॉयल्स (RR) रिटेन करने जा रही है। जबकि ESPNcricinfo को मिली जानकारी के मुताबिक़ इंग्लैंड के सीमित ओवर कप्तान जॉस बटलर और भारतीय लेगस्पिनर युज़वेंद्र चहल रिटेंशन सूची में शामिल नहीं होंगे लेकिन इन दोनों के लिए RR मेगा ऑक्शन में राइट टू मैच (RTM) का इस्तेमाल कर सकती है। वहीं ध्रूव जुरेल को भी रिटेन किया जा सकता है।

NSIT
Nsmch

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR)

फ़्रैंचाइज़ी सुनील नरायण, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को बरक़रार रखने के लिए तैयार है। उनको 2024 ख़‍िताब जिताने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर और स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसल को बरक़रार रखने की संभावना नहीं है। इसके अलाव वेंकटेश अय्यर को भी रिलीज कर दिया गया है। अब वह मेगाऑक्शन में नजर आएंगे। 

सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) में विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार

साउथ अफ़्रीका के विस्‍फ़ोटक बल्‍लेबाज़ हाइनरिक क्‍लासन को SRH 23 करोड़ रुपये देकर रिटेन करने को तैयार है। 2024 में SRH के कप्‍तान बने पैट कमिंस को फ़्रैंचाइज़ी 18 करोड़ में रिटेन करेगी और भारतीय ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को रिटेन करने पर फ़्रैंचाइज़ी 14 करोड़ ख़र्च करेगी। वहीं ट्रैविस हेड और नीतीश रेड्डी उनके अंत‍िम दो रिटेन खिलाड़ी हैं। 

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

IPL 2025 के लिए यह फ़्रैंचाइज़ी निकोलस पूरन, मयंक यादव और रवि बिश्‍नोई को रिटेन करने के लिए तैयार है, जिसमें अनकैप्‍ड खिलाड़ी मोहसिन ख़ान और आयुष बदोनी शामिल हैं। 2022 में पहली बार लीग से जुड़ी फ़्रैंचाइज़ी की अब तक कप्‍तानी करने वाले केएल राहुल के रिटेन होने की संभावना कम है। राहुल किसी दूसरी टीम में नजर आ सकते हैं।

गुजरात टाइटंस (GT) में गिल, राशिद, तेवतिया को मौका

गुजरात टाइटंस (GT) शुभमन गिल, राशिद ख़ान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरुख़ ख़ान को रिटेन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर GT के पास IPL मेगा ऑक्शन में राइट टू मैच (RTM) का एक ही विकल्प बचेगा।

दिल्ली कैपिटल्स में पंत जाएंगे ऑक्शन में

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत अब IPL 2025 मेगा ऑक्शन में जाने वाले बड़े नामों में से एक हो सकते हैं। बताया गया कि टीम मैनेजमेंट पंत से लगातार बात कर रही थी। लेकिन इसका लाभ नहीं हुआ। अब DC ने जिन चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है वह हैं: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल।