LATEST NEWS

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

CBSE ने स्कूलों को स्टाफ डिटेल्स अपलोड करने के लिए दिया आखिरी मौका, जानें लेटेस्ट अपडेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों को टीचर्स की क्वालिफिकेशन और अन्य आवश्यक दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए 30 दिनों का अंतिम मौका दिया है। निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बोर्ड ने इस संबंध में नोटि

CBSE  ने स्कूलों को स्टाफ डिटेल्स अपलोड करने के लिए दिया आखि

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे टीचर्स की क्वालिफिकेशन और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपनी वेबसाइट पर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। बार-बार निर्देश देने के बावजूद, कई स्कूलों ने अब तक इस नियम का पालन नहीं किया है, जिसे लेकर बोर्ड ने नाराजगी जताई है।

नोटिस जारी, 30 दिनों की समयसीमा

बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट (www.cbse.gov.in) पर नोटिस जारी करते हुए कहा है कि कई स्कूलों की वेबसाइट्स या तो फंक्शनल नहीं हैं या उन पर जरूरी जानकारी आंशिक रूप से अपलोड की गई है। कुछ स्कूलों ने डेटा अपलोड किया है लेकिन लिंक एक्टिवेट नहीं किया गया है। वहीं, कई मामलों में जानकारी को सही ढंग से होमपेज पर प्रदर्शित नहीं किया गया है।

CBSE ने कहा है कि यह स्कूलों के लिए अंतिम अवसर है। नोटिस के अनुसार, सभी संबद्ध स्कूलों को इस परिपत्र के जारी होने के 30 दिनों के भीतर आवश्यक जानकारी अपलोड करनी होगी। निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू

CBSE बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू हो रही हैं। बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए पहली परीक्षा एंटरप्रेन्योरशिप विषय की होगी, जबकि अंतिम परीक्षा 4 अप्रैल को साइकोलॉजी की होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होंगी। बोर्ड ने छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सख्त हिदायत दी है। देरी से आने वाले छात्रों को एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • स्कूलों को 30 दिनों के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी अपलोड करनी होगी।
  • छात्र परीक्षा से संबंधित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

NSIT
Nsmch