LATEST NEWS

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

  • Darbhanga MLC Result BJP Shocked RJD Faces MY Vote Challenge
  • Bihar Politics: दरभंगा में बदला सियासी मिजाज, ब्राह्मणों ने BJP से बनाई दूरी, RJD की जीत

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

सरेआम महिला इंस्पेक्टर को भीड़ के बीच पड़ा चाटा, गाल पर हाथ रखकर हो गई खड़े, देखें वायरल वीडियो

पुलिस जाम हटाने और स्थिति शांत करने मौके पर पहुंची। समझाने-बुझाने के प्रयास के दौरान, महिला टीआई अनुमेहा गुप्ता ने भीड़ में शामिल एक युवक को थप्पड़ मारा। इससे स्थिति और बिगड़ गई। गुस्साए युवक ने पलटकर महिला टीआई को थप्पड़ मार दिया।

सरेआम महिला इंस्पेक्टर को भीड़ के बीच पड़ा चाटा, गाल पर हाथ
महिला इंस्पेक्टर को भीड़ के बीच पड़ा चाटा- फोटो : SOCIAL MEDIA

MP Police News: टीकमगढ़ जिले में सड़क हादसे के बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। एक तेज़ रफ्तार वाहन ने 50 वर्षीय घूरका लोधी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग गुस्से में बड़ागांव-खरगपुर स्टेट हाईवे पर दरगुवा गांव के पास सड़क जाम कर बैठे।

थप्पड़ विवाद: कैसे बढ़ा मामला?

पुलिस जाम हटाने और स्थिति शांत करने मौके पर पहुंची। समझाने-बुझाने के प्रयास के दौरान, महिला टीआई अनुमेहा गुप्ता ने भीड़ में शामिल एक युवक को थप्पड़ मारा। इससे स्थिति और बिगड़ गई। गुस्साए युवक ने पलटकर महिला टीआई को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद भीड़ में मौजूद अन्य लोगों ने भी टीआई पर हाथ उठा दिया। इस अप्रत्याशित घटना के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। महिला टीआई, स्थिति संभालने के बजाय अपने बचाव में खड़ी नजर आईं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला टीआई युवक को थप्पड़ मारती हैं और इसके तुरंत बाद भीड़ उन्हें घेरकर हमला करती है।

NSIT
Nsmch

अधिकारियों ने दी जांच का आश्वासन

मामले को शांत करने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। एडिशनल एसपी सीताराम ससत्या ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।