LATEST NEWS

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

एक शेर तो दूसरा सवा शेर! भिंड में हुआ अजीब गरीब तमाशा, जिसे जान छूट जाएगी आपकी हंसी

भिंड जिले में प्रशासनिक अव्यवस्था और दोनों विभागों के बीच समन्वय की कमी को उजागर किया है। अब देखना यह है कि इस तनावपूर्ण स्थिति को कैसे हल किया जाता है और दोनों विभाग अपने बकाया का निपटारा किस प्रकार करते हैं।

एक शेर तो दूसरा सवा शेर! भिंड में हुआ अजीब गरीब तमाशा, जिसे
बिजली ऑफिस के बाहर कूड़ों का अंबार!- फोटो : AI GENERATED

Bhind news: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नगर पालिका परिषद और विद्युत निगम के अधिकारियों के बीच तनातनी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मामला तब बढ़ा जब नगर पालिका परिषद का बिजली बिल काफी अधिक हो गया और विद्युत निगम ने बिल बकाया होने के कारण नगर पालिका की बिजली सप्लाई बंद कर दी। इस कार्रवाई से नाराज होकर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, नेता और पार्षद विद्युत निगम के कार्यालय पहुंच गए और अधिकारियों से बिजली बहाल करने की मांग की।

विवाद की शुरुआत

विद्युत निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बिजली सप्लाई बकाया राशि जमा होने के बाद ही चालू होगी। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जिसके बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने अनोखे तरीके से विरोध करने का निर्णय लिया।

विरोध प्रदर्शन और कचरा फेंकने की कार्रवाई

नगर पालिका के कर्मचारियों ने बिजली निगम के दफ्तर के चारों ओर कचरा फैला दिया और कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। नगर पालिका की कचरा गाड़ियों ने बिजली निगम कार्यालय के बाहर शहर का कचरा खाली कर दिया, जिससे ऑफिस के आवागमन मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। यह स्थिति बिजली विभाग के लिए काफी मुश्किल भरी बन गई।

नगर पालिका परिषद की मांग

नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष भानु भदौरिया का कहना है कि खुद विद्युत निगम पर नगर पालिका का करोड़ों रुपये का संपत्ति कर बकाया है, लेकिन फिर भी निगम पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक नगर पालिका का बकाया पैसा विद्युत विभाग नहीं चुकाता, तब तक कचरा इसी तरह से डाला जाएगा।

NSIT
Nsmch