LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

उज्जैन: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, होटल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, नजारे को देख पुलिस भी गई चौंक

उज्जैन पुलिस की प्रभावी रणनीति और क्राइम ब्रांच की तत्परता का उदाहरण है। इस प्रकार की छापेमारी न केवल अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद करती है, बल्कि अपराधियों को सख्त संदेश भी देती है।

उज्जैन: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, होटल में चल रहे जुए
उज्जैन होटल में धराए जुआरी- फोटो : AI GENERATED

ujjain news gambling racket: उज्जैन जिले की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए देवास रोड स्थित एक होटल से जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। इस छापेमारी में 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से अधिकांश इंदौर, देवास और रतलाम के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन और वाहनों सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

क्राइम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक योगेश तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस कार्रवाई का खुलासा किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवास रोड स्थित होटल हिमालया ग्रीन के कमरे नंबर 107 में जुए का खेल चल रहा है। क्राइम ब्रांच ने तुरंत सूचना की पुष्टि की और होटल में छापेमारी की।

पुलिस द्वारा जब्त चीजें

पुलिस में घटनास्थल पर से ₹7,53,000 नकद,15 मोबाइल फोन, 5 चार पहिया और 2 दो पहिया वाहन औऱ ताश के पत्ते बरामद किए. इसके अलावा पकड़े गए 14 जुआरियों में से 13 इंदौर, देवास और रतलाम के हैं, जबकि 1 उज्जैन का निवासी है। मुख्य षड्यंत्रकर्ता के रूप में प्यारे मियां, कमलेश राव, और अंबाराम की पहचान हुई है। इस मामले में होटल हिमालया ग्रीन के मैनेजर और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या होटल प्रबंधन को जुए की गतिविधियों की जानकारी थी। यदि प्रबंधन की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच थाना नागझरी पुलिस के अधीन की जा रही है। आपराधिक रिकार्ड वाले आरोपियों की विस्तृत जांच और उनकी अन्य गतिविधियों का भी विश्लेषण किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch