LATEST NEWS

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

Sarkari Naukri: MPSEDC में ट्रेनर, लीड ट्रेनर और अन्य पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें डिटेल्स

मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (MPSEDC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।

sarkari naukri

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (MPSEDC) ने बड़ी खुशखबरी दी है। MPSEDC ने ट्रेनर, लीड ट्रेनर, जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक (DeGM) और सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक (AeGM) जैसे पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 2 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।


रिक्त पदों का विवरण

यह भर्ती जिला स्तर और ब्लॉक स्तर के ई-दक्ष केंद्रों के लिए की जा रही है। पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक (DeGM): जिला स्तर पर पदस्थापना।
  • वरिष्ठ प्रशिक्षक (Lead Trainer): जिला स्तर पर ई-दक्ष केंद्र।
  • प्रशिक्षक (Trainer): जिला स्तर पर ई-दक्ष केंद्र।
  • सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक (AeGM): विकासखंड/तहसील स्तर पर पदस्थापना।


आवेदन के लिए योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बी.ई./बी.टेक/एमसीए/एमएससी (सीएस/आईटी) में डिग्री होनी चाहिए। अनारक्षित/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 60% और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 50% अंक प्राप्त होना आवश्यक है। GATE स्कोर कार्ड का होना भी अनिवार्य है। योग्यता से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।


आयु सीमा और वेतन

  • इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी। मध्य प्रदेश के स्थाई निवासियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। वहीं चयनित उम्मीदवारों को ₹30,000 से ₹35,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch


चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में अभ्यर्थियों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना पड़ेगा। चयन GATE स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा। प्रतीक्षा सूची में रिक्त पदों की संख्या के दो गुने उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा। यह भर्ती संविदा के आधार पर की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज सही ढंग से अपलोड करना होगा। आवेदन प्रक्रिया में किसी त्रुटि से बचने के लिए MPSEDC की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2024 से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें। सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें!