LATEST NEWS

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

  • Bihar Job Fair 2026
  • Bihar Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन नौ जिलों में

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

'हम भारतीय हिंदू,इस्लाम अरबी धर्म' ,इस मुसलमान IAS अधिकारी के बयान से हड़कंप,कहा ब्राह्मण महान होते हैं...

Niyaz Khan IAS: मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने कहा कि अगर जो मुस्लिम अरब के लोगों को आदर्श मानते हैं वे पुनर्विचार करें.पहले हिंदुओं को अपना भाई माने बाद में अरब को.

'हम भारतीय हिंदू,इस्लाम अरबी धर्म' ,इस मुसलमान IAS अधिकारी क
मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान- फोटो : Google

N4N डेस्क:मध्य प्रदेश कैडर के 2015 बैच के आईएएस अधिकारी नियाज खान पीडब्ल्यूडी विभाग में उप सचिव के पद पर तैनात हैं. नियाज़ अक्सर और अमुमन अपनी बेबाक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाओं में रहते है. एक बार से फिर से अपनी टिपण्णी को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं. इस बार नियाज खान ने धर्म के मामले में टिप्पणी करते हुए पोस्ट किया हिया कि भारत में सभी हिंदू थे. इस्लाम तो अरब देशों से यहां आया.

अपनेसोशल मिडिया पोस्ट के जारी उन्होंने कहा है कि इस्लाम जो है अरब का मजहब है। भारत में तो सभी हिन्दू ही थे, जिन्हें बाद में मुस्लिम बना दिया गया। ऐसे में धर्म भले ही बदल गया हो, लेकिन हमारा खून तो एक ही है। आगे नियाज खान लिखते है कि एक वक्त था, जब हम सभी एक ही साझी संस्कृति के हिस्से हुआ करते थे। इसलिए अरब के मुस्लिमों को आदर्श मानने वाले लोगों को फिर से अपनी सोच को बदलने दलने की जरूरत है। ऐसे लोगों को सबसे पहले तो हिन्दुओं को अपना भाई मानना चाहिए, उसके बाद अरब को।

उल्लेखनीय है कि नियाज खान आईएएस अधिकारी होने के साथ ही एक लेखक भी हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिसमें ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ और ‘वॉर ऑफ कलयुग’ लिखी है। इसके साथ ही उन्होंने दो दिन पहले ही अपने नए नॉवेल “Once I Was Black Man” का कवर फोटो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि अपने इस नॉवेल में उन्होंने श्वेतों से अश्वेतों के पीछे होने के कई कारणों का उल्लेख किया है। इसके अलावा नियाज खान ‘ब्राह्मण द ग्रेट-2’ भी मार्केट में आ चुकी है। करीब डेढ़ साल पहले जारी किए अपने इसी किताब के बाबत नियाज खान ने बताया कि मैंने कई वर्षों से रिसर्च की है। कई पुस्तकें पढ़ी हैं, उसके बाद ही किताब लिखना शुरू किया। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म हजारों वर्ष पुराना है। अगर ब्राह्मणों को हर क्षेत्र में नेतृत्व दिया जाये तो देश में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।