LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Kidney inflammation symptoms: किडनी में सूजन के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, समय रहते पहचानना है जरूरी, नहीं तो पड़ जाएंगे फेरे में....

Kidney inflammation symptoms: किडनी हमारे शरीर की विषैले तत्वों को बाहर निकालने वाली महत्वपूर्ण अंग है। लेकिन जब इसमें सूजन Nephritis या Pyelonephritis जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं, तो यह पूरी बॉडी सिस्टम को प्रभावित कर सकती है।...

Kidney inflammation symptoms
किडनी में सूजन के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज- फोटो : Hiresh Kumar

Kidney inflammation symptoms: किडनी हमारे शरीर की विषैले तत्वों को बाहर निकालने वाली महत्वपूर्ण अंग है। लेकिन जब इसमें सूजन Nephritis या Pyelonephritis जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं, तो यह पूरी बॉडी सिस्टम को प्रभावित कर सकती है। किडनी में सूजन के दौरान शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित उपाध्याय का कहना है कि शरीर बीमारी का संकेत देता है, सबसे जरुरी है उसे समय पर पहचान लेना।  किडनी में सूजन प्रमुख लक्षणों में बार-बार पेशाब आना,यह सबसे आम और शुरुआती लक्षणों में से एक है। दिन और रात बार-बार पेशाब जाना, खासकर बिना अधिक तरल पदार्थ पिए, किडनी में सूजन का संकेत हो सकता है।

Diarch GO

पेशाब में रक्त या मवाद का दिखना

अगर पेशाब में खून की हल्की धारियां दिखें या उसमें मवाद जैसा सफेद पदार्थ नजर आए, तो यह संक्रमण और सूजन का सीधा संकेत हो सकता है।

पेशाब की गंध और रंग में बदलाव

सामान्यतः पेशाब का रंग हल्का पीला और गंधहीन होता है। यदि इसमें तेज़ गंध या गहरा रंग दिखे, तो यह किडनी फंक्शन में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।

NSIT
Nsmch

कमर या पीठ के निचले हिस्से में दर्द

सूजन के कारण कमर के दोनों तरफ या एक तरफ दर्द महसूस हो सकता है, जो उठते-बैठते समय बढ़ सकता है।

पैरों, टखनों या चेहरे पर सूजन

किडनी जब तरल पदार्थ को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती, तब शरीर में फ्लूइड रिटेंशन होने लगता है, जिससे सूजन हो जाती है।

मतली और उल्टी की शिकायत

टॉक्सिन्स जब शरीर से बाहर नहीं निकलते, तो पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिससे मिचली और उल्टी जैसा अनुभव हो सकता है।आईजीआईएमस के यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. रोहित उपाध्याय के अनुसार, "किसी भी बीमारी की शुरुआती पहचान और समय पर इलाज ही अंगों को क्षति से बचा सकता है।" इसलिए यदि ऊपर दिए गए लक्षण लगातार दिखाई दें, तो तुरंत किसी यूरोलॉजिस्ट या नेफ्रोलॉजिस्ट से संपर्क कर जरूरी जांच जैसे यूरीन एनालिसिस, ब्लड यूरिया, क्रिएटिनिन लेवल आदि कराना जरूरी है।किडनी की बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है, लेकिन इसका प्रभाव गहरा होता है। इसलिए सावधानी ही बचाव है।