LATEST NEWS

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव

  • IRCTC Money Laundering Case
  • लालू यादव से जुड़े आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी राबड़ी

  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा गिरफ्तार
  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा

  • Anant Singh  bail cancelled
  • Anant singh:अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द, 1 दिसंबर

सिवान के प्रसिद्ध कबीर मठ पर ताबड़तोड़ गोलीबारी से हड़कंप : महंत को जान से मारने की धमकी, जांच के लिए SIT गठित

सिवान जिले के लहेजी गांव स्थित कबीर मठ में दबंगो द्बारा गोलीबारी और मठाधीश को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। इस बावत मठाधीश ने थाने मे मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.....

सिवान के प्रसिद्ध कबीर मठ पर ताबड़तोड़ गोलीबारी से हड़कंप :
सिवान के प्रसिद्ध कबीर मठ पर ताबड़तोड़ गोलीबारी - फोटो : ताबिश इरशाद

Siwan : जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र स्थित लहेजी गांव के सुप्रसिद्ध कबीर मठ में ताबड़तोड़ गोलीबारी और मठाधीश को जान से मारने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मठ की करोड़ों की संपत्ति, पोखर और कृषि योग्य भूमि को लेकर चल रहे पुराने विवाद में इस खतरनाक वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।  घटना के बाद से मठ परिसर और पूरे लहेजी गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।

मठाधीश आचार्य महंत अमोद गोस्वामी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मामले को लेकर कबीर मठ के वर्तमान मठाधीश आचार्य महंत अमोद गोस्वामी ने एमएच नगर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। अपने आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि संपत्ति हड़पने की नीयत से कुछ दबंग और असामाजिक तत्वों ने मठ परिसर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की और उन्हें जान से मारने की गंभीर धमकी दी। पीड़ित महंत की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है।

घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक (FSL) टीम, जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही एमएच नगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। मामले की वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की विशेष टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके का गहनता से निरीक्षण करते हुए कारतूस के खोखे और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, ताकि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत तैयार किए जा सकें।

NSIT
Nsmch

एसपी के निर्देश पर सदर SDPO प्रांजल त्रिपाठी के नेतृत्व में SIT गठित

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिवान के पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस एसआईटी का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर-1 प्रांजल त्रिपाठी कर रहे हैं। पुलिस ने एमएच नगर थाना कांड संख्या 405/26 (दिनांक 28 अक्टूबर 2026) के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच, जल्द होगा खुलासा

सिवान पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गोलीबारी और धमकी के आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच जारी है। जांच के निष्कर्षों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

ताबिश की रिपोर्ट