LATEST NEWS

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव

  • IRCTC Money Laundering Case
  • लालू यादव से जुड़े आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी राबड़ी

  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा गिरफ्तार
  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा

  • Anant Singh  bail cancelled
  • Anant singh:अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द, 1 दिसंबर

Bihar News : बिहार में नकली दवाओं पर नकेल कसने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने शिकायत के लिए जारी किए नंबर और ईमेल

Bihar News : बिहार में नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी और शिकायत निवारण व्यवस्था को काफी मजबूत कर दिया है।

Bihar News : बिहार में नकली दवाओं पर नकेल कसने की तैयारी, स्
नकली दवाओं पर लगाम - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार में आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने तथा नकली एवं अवमानक दवाओं के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगरानी एवं शिकायत निवारण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस दिशा में जनभागीदारी बढ़ाने और आम नागरिकों को जागरूक करने पर भी जोर दिया है।

अवमानक दवाओं की शिकायत के लिए ई-मेल आईडी और फोन नंबर जारी

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवमानक एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली दवाओं से संबंधित शिकायतों के लिए विशेष ई-मेल आईडी drugcomplaintbihar@gmail.com तथा फोन नंबर 0612-4619634 जारी किए गए हैं। आम नागरिक ई-मेल के माध्यम से किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जबकि फोन नंबर पर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच शिकायत की जा सकेगी।

नियमानुसार होगी कार्रवाई 

आम नागरिक इन माध्यमों से एनएसक्यू (NSQ—Not of Standard Quality) अर्थात निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाने वाली दवाओं तथा सब-स्टैंडर्ड दवाओं से संबंधित जानकारी एवं शिकायत विभाग तक पहुंचा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों के आधार पर आवश्यक जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना किसी संकोच के दवाओं की गुणवत्ता से संबंधित अनियमितताओं की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे सकें।

निगरानी और जांच व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर

स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने दवाओं की वैज्ञानिक जांच, गुणवत्ता मानकों के अनुपालन, नियमित निरीक्षण तथा नकली एवं अवमानक दवाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। साथ ही, आम नागरिकों के बीच गुणवत्तापूर्ण दवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य पारदर्शी निगरानी व्यवस्था, समयबद्ध जांच और जनभागीदारी के माध्यम से दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। शिकायत के लिए विशेष ई-मेल आईडी और निर्धारित समय पर उपलब्ध फोन सुविधा से नागरिकों को दवाओं की गुणवत्ता से संबंधित अनियमितताओं की जानकारी विभाग तक पहुंचाने में सुविधा होगी।

NSIT
Nsmch