LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Skin Care: महंगे सनस्क्रीन भी नहीं बचा पा रहे स्किन? ये 3 गलतियां हो सकती हैं वजह

"सूरज से बचने के लिए सनस्क्रीन तो लगाते हैं, लेकिन फिर भी स्किन टैन क्यों हो रही है? जवाब है – 3 चुपचाप की जाने वाली गलतियां!"

Skin Care

Skin Tanning : गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। इनमें टैनिंग की समस्या सबसे आम है। थोड़ी देर धूप में निकलने पर भी स्किन टैन हो जाती है। वहीं, कई बार टैनिंग इतनी बढ़ जाती है कि स्किन पर गंदगी जैसी दिखाई देने लगती है। ऐसे में स्किन टैन से बचने और त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए विशेषज्ञ सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं। हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत होती है कि सनस्क्रीन लगाने के बावजूद उनकी स्किन टैन हो जाती है या धीरे-धीरे डार्क होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो यह लेख आपके लिए मददगार हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानें इसकी वजह।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इस मामले को लेकर स्किन डॉक्टर कहते हैं, 'कई लोगों की शिकायत होती है कि वे महंगे से महंगे सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन फिर भी त्वचा की रंगत खराब हो रही है। इसके लिए 3 गलतियां जिम्मेदार हो सकती हैं।'

गलती नंबर 1 - सही सनस्क्रीन का चुनाव न करना :

त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, आजकल बाजार में कई तरह के सनस्क्रीन उपलब्ध हैं। ये सभी त्वचा को यूवी किरणों और टैनिंग से बचाने का दावा करते हैं। हालांकि, हर सनस्क्रीन अपने दावे पर खरा नहीं उतरता। ऐसे में हमेशा अच्छे ब्रांड का सनस्क्रीन ही इस्तेमाल करें और सनस्क्रीन खरीदने से पहले उसका लेबल भी पढ़ें।

गलती नंबर 2 - सही समय पर सनस्क्रीन न लगाना :

त्वचा विशेषज्ञ धूप में निकलने से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं। सनस्क्रीन पेंट की तरह होती है। यह सूखने के बाद ही त्वचा को धूप से बचाती है। त्वचा पर सनस्क्रीन लगाएं, इसे अच्छे से सूखने दें और फिर धूप में निकलें। अगर आप सनस्क्रीन लगाने के तुरंत बाद धूप में निकल जाते हैं तो यह उतने अच्छे नतीजे नहीं दिखाता।

NSIT
Nsmch

गलती नंबर 3 – पसीना :

गर्मियों में कई लोगों को बहुत पसीना आता है। ऐसे में सामान्य सनस्क्रीन कारगर नहीं होती। अगर आपको बहुत पसीना आता है तो इसके लिए वॉटर रेसिस्टेंट सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। वॉटर रेसिस्टेंट सनस्क्रीन पसीने के साथ बहता नहीं है और त्वचा को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है।