LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Mithai Recipe: घर पर बनाएं ग्रीन ग्रेप स्वीट, बिना मिलावट की ताजगी और स्वाद से भरपूर

क्या आप पारंपरिक मिठाइयों से बोर हो गए हैं? इस बार घर पर बनाएं एक नई और स्वादिष्ट मिठाई, जो सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत में भी बेहतरीन हो। ग्रीन ग्रेप स्वीट के इस आसान और हेल्दी रेसिपी को ट्राई करें, और मेहमानों को सरप्राइज करें.

Angoor ki mithai

Mithai Recipe : अगर आप हर बार एक जैसी पारंपरिक मिठाई खाकर और बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई करें। आज हम आपको एक अनोखी और स्वादिष्ट मिठाई रेसिपी बताने जा रहे हैं। जो कि है ग्रीन ग्रेपस स्वीट। इसकी रेसिपी न सिर्फ देखने में बेहद आकर्षक लगती है, बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब है। खासकर गर्मियों के मौसम में यह हल्की और ताजी मिठाई सभी को पसंद आएगी।


मिठाई बनाने की आवश्यक सामग्री :

•    हरे अंगूर- 2 कप (बीज रहित)

•    चीनी- 1/2 कप

•    पानी- 1/4 कप

•    नींबू का रस- 1 चम्मच

•    इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच

•    सूखा नारियल पाउडर- 1/2 कप

•    घी- 1 चम्मच

•    काजू/पिस्ता- सजावट के लिए



मिठाई बनाने की विधि :

•    सबसे पहले हरे अंगूर को अच्छे से धोकर मिक्सर में पीस लें और उसका गूदा छान लें।

Diarch GO

•    एक पैन में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर एक तार की चाशनी बनने तक पकाएं।

•    अब इस चाशनी में अंगूर का गूदा डालें और धीमी आंच पर चलाते रहें।

•    जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर और नींबू का रस डालें। नींबू का रस मिठाई को लंबे समय तक खराब होने से बचाता है।

•    अब इसमें सूखा नारियल पाउडर डालें और तब तक चलाते रहें जब तक मिश्रण पैन छोड़ने न लगे।

NSIT
Nsmch

•    अब इस मिश्रण को घी लगी प्लेट पर फैला दें और काजू या पिस्ते से गार्निश करें। ठंडा होने पर इसे मनचाहे आकार में काट लें।


खास टिप्स :

अंगूर अच्छे से पके और मीठे होने चाहिए।

आप चाहें तो स्वाद और खुशबू के लिए इसमें थोड़ा केसर या गुलाब जल भी मिला सकते हैं।


तो इस बार मेहमानों को अनोखी मिठाई से सरप्राइज दें- ग्रीन ग्रेप स्वीट। अंगूर से बनी यह मिठाई न सिर्फ सेहतमंद है बल्कि देखने में भी बहुत अच्छी लगती है।