LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Gardening Tips : गर्मियों में खराब हो रहा आपका पौधा, तो इन सस्ती चीजों से बढ़ाएं ग्रोथ

गर्मियों में पौधों को सिर्फ़ पानी की ही नहीं बल्कि पोषण की भी ज़रूरत होती है, ख़ास तौर पर कैल्शियम की, जो पौधों की कोशिकाओं को मज़बूत बनाए रखता है और जड़ों से लेकर फलों तक पोषण पहुँचाता है।

Gardening Tips

Gardening Tips : जिस तरह इंसान की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है, उसी तरह पौधों की अच्छी सेहत के लिए भी कैल्शियम जरूरी है। कैल्शियम की कमी का असर पौधे की पत्तियों से लेकर जड़ तक दिखता है। अगर इसकी कमी समय पर पूरी न की जाए तो पौधे की ग्रोथ रुक जाती है और वह मुरझाने लगता है। पौधों में कैल्शियम की कमी को पूरा करने का सबसे सस्ता और आसान तरीका बताया है। पढ़ाई के लिए इस्तेमाल होने वाले चाक को पौधे के लिए इसलिए उपयोगी बताया जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है। इसका इस्तेमाल दो तरह से किया जा सकता है।


पौधे के लिए कैल्शियम क्यों जरूरी है?

दरअसल कैल्शियम पौधों के लिए बहुत जरूरी होता है। यह पौधे की जड़ों में पानी में पाए जाने वाले जरूरी पोषक तत्वों को सोखने में मदद करता है। यह पौधे की कोशिका को बनाए रखने और फल बनाने के लिए भी जरूरी होता है। कैल्शियम की कमी से पौधे की पत्तियों के किनारों पर भूरे रंग के धब्बे दिखाई देने लगते हैं और पत्तियां गलने लगती हैं।

Diarch GO


चाक इस्तेमाल करने का पहला तरीका

पौधों में चाक इस्तेमाल करने का पहला तरीका सबसे आसान है। इसके लिए सबसे पहले पौधे को पानी दें। ताकि गमले की मिट्टी गीली हो जाए। अब इसमें चाक की एक स्टिक गाड़ दें। अब जब भी आप पानी देंगे तो कुछ कैल्शियम पौधों को जाता रहेगा।


दूसरा तरीका भी मुश्किल नहीं है

दूसरे तरीके में चाक को पीसकर उसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल की मदद से छिड़कें या सीधे सभी पौधों के गमलों में डाल दें। आप इसका इस्तेमाल ढेर सारे फलों और फूलों के लिए कर सकते हैं। इसे इनडोर पौधों में मनी प्लांट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

NSIT
Nsmch