LATEST NEWS

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

  • Darbhanga MLC Result BJP Shocked RJD Faces MY Vote Challenge
  • Bihar Politics: दरभंगा में बदला सियासी मिजाज, ब्राह्मणों ने BJP से बनाई दूरी, RJD की जीत

Home Remedies: कॉकरोच से हैं परेशान? अब बस 5 रुपये की ये चीज करेगी काम तमाम

क्या आप कॉकरोच से परेशान हैं? क्या आप भी हर रात किचन में उनके आने से डरते हैं? तो अब समय है बोरिक पाउडर का 5 रुपये का घरेलू उपाय आजमाने का।

cockroaches

Home Remedies  : गर्मी के मौसम में घरों में कॉकरोच की समस्या आम हो जाती है. ये देखने में बदसूरत लगते हैं और रात में किचन में आतंक मचाते हैं. ये कई तरह की बीमारियां फैला सकते हैं. ये किचन, बाथरूम, नाली और अलमारी जैसी जगहों पर तेजी से फैलते हैं और साफ-सफाई के बावजूद नहीं जाते. लेकिन अगर आप बार-बार कीटनाशक स्प्रे और कॉकरोच मारने वाली महंगी दवाइयों से तंग आ चुके हैं तो अब आप सिर्फ 5 रुपये की चीज से इनसे छुटकारा पा सकते हैं. जी हाँ 5 रूपए में मिलाने वाले बेकिंग पाउडर से घर से कॉकरोच को पूरी तरह से भगा सकता है

कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले बोरिक पाउडर को किसी कटोरी या कागज पर छिड़क लें. इसे घर के उन हिस्सों में रखें जहां कॉकरोच अक्सर दिखते हैं, जैसे सिंक के नीचे, फ्रिज के पीछे, किचन स्लैब के किनारे, बाथरूम के कोने और अलमारी के अंदर।

बोरिक पाउडर क्यों कारगर है?

जब कोई कॉकरोच बोरिक पाउडर के पास आता है तो यह उसके पैरों और शरीर से चिपक जाता है। जब वह खुद को साफ करता है तो पाउडर उसके पेट में चला जाता है और कुछ ही घंटों में उसे मार देता है। इतना ही नहीं, जब कोई कॉकरोच मर जाता है तो दूसरे कॉकरोच उसे खा लेते हैं और वह जहर उनके शरीर में भी चला जाता है। इस तरह पूरा झुंड खत्म हो जाता है।

बोरिक पाउडर को गेहूं के आटे और थोड़ी चीनी के साथ मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर घर के कोनों में रख सकते हैं। इसके अलावा घर के कोनों में, खासकर किचन और स्टोरेज एरिया में सूखे तेजपत्ते रखें, क्योंकि कॉकरोच को इसकी गंध पसंद नहीं होती। ये सभी उपाय 10 से 15 रुपए में आसानी से किए जा सकते हैं और बिना किसी मेहनत के आपके घर को कॉकरोच मुक्त बना सकते हैं। साथ ही, ये घरेलू उपाय बच्चों और पालतू जानवरों के लिए भी सुरक्षित हैं।

NSIT
Nsmch