LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

How To Reduce Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए बाबा रामदेव के नुस्खे! जानें किस तरह से घटेगा ब्लॉकेज का खतरा

How To Reduce Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का कारण बनता है। बाबा रामदेव ने लहसुन से इसे घटाने के दो नेचुरल तरीके बताए हैं। जानें लहसुन दूध और भुने लहसुन के फायदे।

How To Reduce Cholesterol
कोलेस्ट्रॉल कम करने का उपाय- फोटो : social media

How To Reduce Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर का एक अहम घटक है। यह हार्मोन बनाने, कोशिकाओं की संरचना बनाए रखने और विटामिन डी जैसे जरूरी तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। यानी कि शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए कोलेस्ट्रॉल चाहिए।

लेकिन जब एलडीएल (LDL) यानी ‘बुरा कोलेस्ट्रॉल’ शरीर में अधिक हो जाता है, तो यह रक्त वाहिकाओं में जमा होकर ब्लॉकेज बना देता है। नतीजतन खून का प्रवाह रुक सकता है और दिल तक ऑक्सीजन न पहुंचने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

Diarch GO

बाबा रामदेव का नेचुरल उपाय

योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने यूट्यूब चैनल पर कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए लहसुन के दो आसान और प्राकृतिक उपाय बताए हैं। उनका दावा है कि ये नुस्खे न केवल दिल की नसों के ब्लॉकेज को खोलने में मदद करते हैं, बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी सहायक हैं।

पहला तरीका दूध में लहसुन पकाकर पीना

बाबा रामदेव के अनुसार लहसुन का दूध सुपर इम्यूनिटी बूस्टर है और हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है।

NSIT
Nsmch

कैसे बनाएं लहसुन का दूध?एक बर्तन में 1 कप दूध लें।उसमें 3–4 छिली हुई लहसुन की कलियां डालें।इसे उबालें और लहसुन पकने दें।दूध को गुनगुना करके पिएं।इस पेय से ब्लॉकेज की समस्या कम हो सकती है और आंत संबंधी रोग भी दूर होते हैं।

दूसरा तरीका घी या शहद के साथ लहसुन

दूसरा उपाय है लहसुन को घी, शहद या सिरके के साथ खाना।गाय के घी में चीरा लगी लहसुन की कली डालकर ब्राउन होने तक पकाएं और खाएं।भुनी हुई लहसुन की कलियों को शहद या गन्ने के सिरके में डालकर कुछ दिनों तक रखें।रोज सुबह खाली पेट 3 लहसुन की कलियां खाने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिल सकती है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण:लहसुन और कोलेस्ट्रॉल

वैज्ञानिक शोधों में पाया गया है कि लहसुन का सेवन करने से शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल स्तर में लगभग 10% की कमी हो सकती है। हालांकि, लहसुन को शहद या दूध के साथ लेने के असर पर कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। फिर भी लहसुन कोलेस्ट्रॉल घटाने और दिल की सेहत के लिए उपयोगी माना जाता है।

कोलेस्ट्रॉल ब्लॉकेज के लक्षण

जब नसों में ब्लॉकेज बनने लगते हैं तो शरीर कई संकेत देता है, जैसे, सीने में दर्द या भारीपन,जी मिचलाना और थकान, सांस फूलना समेत गर्दन और जबड़े में दर्द होना। इन लक्षणों को नज़रअंदाज़ करना खतरनाक हो सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल से होने वाली बीमारियां

कोलेस्ट्रॉल का स्तर ज्यादा हो जाएतो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है:

हाई ब्लड प्रेशर

स्ट्रोक

हार्ट अटैक

पेरिफेरल आर्टरी डिज़ीज

इनमें से कई बीमारियां जानलेवा साबित हो सकती हैं।