LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

लंच के बाद नींद से कैसे बचें? जानिए एक्टिव रहने के आसान टिप्स

अगर ऑफिस में लंच के बाद आपकी उंगलियां कीबोर्ड की बजाय स्लीप बटन पर जा रही हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। इसे पोस्ट-लंच डिप कहते हैं और इसके पीछे की वजह आपका खाना और हॉरमोन है।

post lunch sleep

Sleep after lunch : अक्सर कई लोग लंच के बाद नींद आने की शिकायत करते हैं। लोगों की शिकायत है कि लंच करते ही उनकी आंखें भारी होने लगती हैं, खासकर गर्मियों के मौसम में। अचानक से सिर पर नींद हावी हो जाती है। खास तौर पर ऑफिस में लोगों को अपने लैपटॉप स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होती है, दिमाग सुस्त हो जाता है और शरीर में एक अजीब सी थकान महसूस होने लगती है, जिसकी वजह से उनके काम की गति धीमी होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह लेख आपके लिए मददगार हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और लंच के बाद इस नींद से कैसे छुटकारा पाया जाए-


क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इस मामले को लेकर डॉक्टर बताते हैं, 'लंच के बाद आने वाली इस नींद को पोस्ट लंच डिप कहते हैं। ऐसा हैवी खाना खाने की वजह से होता है।' न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, 'लोग लंच में अक्सर चावल, तैलीय सब्जियां या कुछ मीठा खाते हैं। इस तरह का खाना खाने से हमारा रक्त प्रवाह पाचन के लिए पेट की ओर चला जाता है और आपके मस्तिष्क को कम ऑक्सीजन मिलने लगती है। इसके अलावा इस स्थिति में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है, जो मेलाटोनिन और सेरोटोनिन नामक प्राकृतिक नींद के हार्मोन को सक्रिय करता है। जब नींद का हार्मोन सक्रिय होता है, तो आपको नींद आने लगती है।'

Diarch GO


इस नींद से कैसे छुटकारा पाएं? 

इस सवाल का जवाब देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं, 'खाने के बाद आलस्य और नींद आना आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस अपने लंच में कुछ बदलाव करने होंगे।' न्यूट्रिशनिस्ट लंच में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करने की सलाह देती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, आप लंच में ग्रिल्ड चीज, सलाद, ब्राउन राइस खा सकते हैं। इसके अलावा, आप लंच के बाद 5 से 10 मिनट टहल सकते हैं। ऐसा करने से आपका शरीर तुरंत ऊर्जा से भर जाएगा और आप अपना काम तेजी से कर पाएंगे। ऐसे में यह आसान तरकीब आपके बहुत काम आ सकती है।