LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

पेट की चर्बी पिघलाने का रामबाण उपाय, घर पर बने इस जूस से 15 दिन में दिखेगा असर

वजन घटाना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं। सिर्फ़ खीरे के जूस से पेट की जिद्दी चर्बी को अलविदा कहें। यह सस्ता, प्राकृतिक और प्रभावी उपाय आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देगा और आपकी भूख को नियंत्रण में रखेगा।

cucumber juice

Juice For Weight Loss  : मोटापा कई बीमारियों को न्योता देता है। मोटापा शरीर को घेरते ही सबसे पहले मेटाबॉलिक प्रॉब्लम शुरू हो जाती है। मोटापे की वजह से सबसे पहले लीवर पर असर पड़ता है। इसके बाद यह दिल, किडनी और बाकी सभी चीजों को अपनी गिरफ्त में ले लेता है। मोटापे की वजह से डायबिटीज भी हो सकती है। इसलिए मोटापा किसी भी तरह से सही नहीं है। लेकिन मोटापा खत्म करने के लिए कौन से उपाय सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं। सबसे पहले ये जान लें कि मोटापा खत्म करने का कोई शॉर्टकट नहीं है।

इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और डाइट पर कंट्रोल करना होगा। लेकिन अगर आप हेल्दी डाइट के साथ-साथ सुबह-सुबह खीरे का जूस पीते हैं तो आपके शरीर को कमाल के फायदे नजर आएंगे। एक्सपर्ट्स का दावा है कि 15 दिन में ही शरीर पर फर्क महसूस होने लगेगा। आइए जानते हैं खीरे का जूस कैसे पेट की चर्बी पिघलाना शुरू करता है।

खीरे का जूस कैसे पेट की चर्बी पिघलाएगा

सबसे पहले जानते हैं खीरे में कितने तरह के पोषक तत्व होते हैं। खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी भरा होता है जो गर्मियों में आपके शरीर को ताजगी से भरपूर रखेगा। खीरे में विटामिन के, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर पेट को साफ करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसलिए जब आप सुबह एक से दो गिलास खीरे का जूस पिएंगे तो आपको दिनभर कम भूख लगेगी। इससे आप अपने आप कम खाएंगे। अगर आप कम खाएंगे तो जाहिर तौर पर चर्बी पिघलने लगेगी। वहीं खीरे में कैलोरी कम होती है जिसकी वजह से यह वजन कम करने में और मदद करता है। खीरे के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कोशिकाओं से फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है जिससे कई तरह की बीमारियां नहीं होती हैं। यही वजह है कि खीरे का जूस मोटापे से निजात दिलाने में आपकी मदद कर सकता है।

मेटाबॉलिज्म को मजबूत करके वजन घटाता है :

डॉक्टर के मुताबिक खीरा शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। खीरे में इथेनॉल होता है जो ब्लड ग्लूकोज को कम करता है। जब ब्लड शुगर या ग्लूकोज का सेवन नहीं किया जाता है, तो यह फैट बनने लगता है।  इस तरह खीरा अप्रत्यक्ष रूप से फैट को बनने नहीं देता है। वहीं खीरा पेट के लिए बहुत ही ताकतवर फूड है। यह आंतों की परत को चिकना करता है। इससे आंत में पाचन क्रिया सही रहती है। यह पेट को भी साफ रखता है।  अगर आपका पेट साफ है और आपका पाचन तंत्र मजबूत है, तो इसका मतलब है कि आपका मेटाबॉलिज्म बहुत मजबूत है। यह भोजन से मिले पोषक तत्वों को तुरंत ऊर्जा में बदल देता है। जब यह ऊर्जा में बदल जाता है, तो फैट जमा होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। 

NSIT
Nsmch

ये सभी कारण साबित करते हैं कि खीरे का जूस आपके वजन पर ब्रेक लगाने में मदद करेगा। हालांकि ऐसा नहीं होगा कि सिर्फ खीरे के जूस से आपका वजन कम हो जाएगा। इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। हर दिन आधे से एक घंटे की एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। वहीं हेल्दी डाइट खाना और अनहेल्दी डाइट को छोड़ना मोटापा कम करने का सबसे अच्छा उपाय है।