LATEST NEWS

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से मिलेगी राहत
  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से

Kitchen Hacks: पुराने मटके को इस तरह से करें साफ, फ्रिज से भी ज्यादा ठंडा हो जाएगा पानी

गर्मियों में मटका पानी की ठंडक का कोई मुकाबला नहीं! लेकिन अगर मटका साफ नहीं है तो ना स्वाद सही आएगा, ना पानी ठंडा होगा। सही तरीके से मटका क्लीन करने और उसकी कूलिंग पावर बढ़ाने के कुछ आसान किचन हैक्स जानिए, ताकि हर घूंट सुपर चिल्ड और फ्रेश लगे।

Matka

Kitchen Hacks : गर्मियां बढ़ने के साथ ही लोग घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं. ऐसे में घर में फ्रिज हो या न हो, लोग मटके में पानी जरूर रखते हैं. कई लोगों को फ्रिज में ठंडा होने वाले पानी से ज्यादा मटके का पानी पसंद आता है. इसमें पानी रखना आसान होता है और इसका रख-रखाव भी ज्यादा मुश्किल नहीं होता. ऐसे में अगर आपके घर में भी मटका है तो उसे अच्छे से साफ करके उसमें पानी रखा जा सकता है.

ध्यान रखें कि मटके का इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छे से साफ कर लें और उसके बाद ही उसमें पानी भरें. यहां ऐसे हैक्स बताए जा रहे हैं, जिससे बर्तन को साफ करके मटके में पानी भरने से मटके का पानी फ्रिज से भी ज्यादा ठंडा हो जाता है. इन हैक्स को आजमाना बेहद आसान है. 

पुराने मटके को कैसे साफ करें 

मटके को साफ करने के लिए सबसे पहले उसे 24 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके लिए मटके को पानी से भरी बाल्टी में डालकर भिगोकर रख दें। इसके बाद आपको एक मिश्रण तैयार करना है जिसमें आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा, 2 चम्मच सिरका और 2 चम्मच नमक लेना है। अब इस पेस्ट को बर्तन पर अच्छे से रगड़कर लगाएं और फिर एक कपड़ा लेकर बर्तन को अच्छे से साफ करें। मटके के अंदर नमक डालकर साफ करें लेकिन मटके में हाथ न डालें। मटके में हाथ डालने से पानी अच्छे से ठंडा नहीं होता है। नमक के पानी से मटके को धोने के बाद उसे साफ पानी से धोकर साफ कर लें। अब मटके के अंदर पानी भरकर रखा जा सकता है। 

इस तरह से मटके का पानी ठंडा होगा 

मटका कूलिंग हैक्स : मटके की कूलिंग बढ़ाने के लिए इस हैक को आजमाया जा सकता है। इसके लिए एक प्लेट लें और उसमें रेत डालें और फिर पानी डालकर गीला कर लें। इस प्लेट को स्टैंड पर रखें और फिर उसके ऊपर मटका रख दें। अब मटके में पानी भरने के बाद उसमें तांबे या चांदी का सिक्का रख दें और मटके को गीले कपड़े से ढक दें। थोड़ी देर बाद जब आप पानी बाहर निकालेंगे तो मटके का पानी एकदम ठंडा हो जाएगा। 

NSIT
Nsmch

मटके का पानी फ्रिज से कैसे ठंडा हो जाएगा : मटके के पानी को फ्रिज से ठंडा रखने के लिए उसे समय-समय पर अच्छी तरह से साफ करते रहें। मटके की बाहरी सतह पर बेकिंग सोडा रगड़कर साफ करने से मटके के छिद्र खुल जाते हैं जिससे मटके का पानी ठंडा होने लगता है