LATEST NEWS

  • सिवान के प्रसिद्ध कबीर मठ पर ताबड़तोड़ गोलीबारी से हड़कंप : महंत को जान से मारने की धमकी, जांच के लिए SIT गठित
  • सिवान के प्रसिद्ध कबीर मठ पर ताबड़तोड़ गोलीबारी से हड़कंप : महंत को जान से मारने की धमकी,

  • जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था स्मैक और गांजे का धंधा, पुलिस ने छापेमारी कर दुकान संचालक समेत दो को दबोचा
  • जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था स्मैक और गांजे का धंधा, पुलिस ने छापेमारी कर दुकान

  • डॉ. संजीव कुमार की जीत से राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह, पूर्व विधायक कौशल यादव से की मुलाकात
  • डॉ. संजीव कुमार की जीत से राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह, पूर्व विधायक कौशल यादव से की मुलाकात

  • Bihar News : बिहार में नकली दवाओं पर नकेल कसने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने शिकायत के लिए जारी किए नंबर और ईमेल
  • Bihar News : बिहार में नकली दवाओं पर नकेल कसने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने शिकायत के लिए

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मृत पुलिसकर्मी के परिजनों को मिलेगा अनुग्रह अनुदान
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मृत पुलिसकर्मी के

Health News: जंक फूड पर लगेगा लगाम ! खाने की प्लेट के साथ आएगी 'हेल्थ वॉर्निंग', जानिए क्यों उठाई जा रहा ये कदम

Health News: सरकार जंक फूड पर रोक लगाने के लिए बड़ी कदम उठाने जा रही है। अब समोसे, जलेबी, वड़ा पाव या पकौड़े के साथ चेतावनी भी परोसी जाएगी।

central government big step
central government big step- फोटो : social media

Health News: अब आपके पसंदीदा समोसे, जलेबी, वड़ा पाव या पकौड़े के साथ सेहत की चेतावनी भी परोसी जाएगी। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश भर के केंद्रीय संस्थानों को निर्देश जारी किया है कि वो अपनी कैंटीन और सार्वजनिक स्थलों पर ‘तेल और शक्कर बोर्ड’लगाएं। इन बोर्डों पर बताया जाएगा कि जो नाश्ता या भोजन आप खा रहे हैं। उसमें कितनी चीनी, तेल, ट्रांस फैट आदि मौजूद हैं और ये सेहत के लिए कितने खतरनाक हैं।

जंक फूड के सेवन पर लगेगा लगाम 

यह कदम देश में जंक फूड के सेवन पर लगाम लगाने और लोगों को इसके खतरों से आगाह करने के लिए उठाया गया है। यह बिल्कुल वैसा ही होगा जैसा सिगरेट के पैकेट पर बड़ा सा चेतावनी संदेश होता है। अब खाने की प्लेट के साथ भी आपको चेतावनी पढ़ने को मिलेगी कि उसमें कितनी चीनी और कितनी हानिकारक चिकनाई है।

चीनी और ट्रांस फैट को बताया गया ‘नया तंबाकू’

रिपोर्ट के मुताबिक, एम्स नागपुर ने इस आदेश की पुष्टि की है। वहां जल्द ही कैंटीन और सार्वजनिक जगहों पर ऐसे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।

कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) के नागपुर चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. अमर अमाले ने कहा कि, ये खाने की लेबलिंग को सिगरेट की चेतावनी जितना गंभीर बनाने की दिशा में पहला कदम है। चीनी और ट्रांस फैट अब नए तंबाकू हैं। लोगों को ये जानने का हक है कि वो क्या खा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

भारत में मोटापा बना बड़ा खतरा

भारत में मोटापे की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। एक अनुमान के मुताबिक 2050 तक करीब 45 करोड़ भारतीय मोटापे के शिकार हो जाएंगे। जो इस मामले में अमेरिका के बाद भारत को दूसरे स्थान पर पहुंचा देगा। अभी भी शहरी क्षेत्रों में हर पांचवां वयस्क मोटापे की चपेट में है। बच्चों में भी मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी बड़ी वजह जंक फूड और कम शारीरिक गतिविधि है।

लोगों को जागरूक करने की कोशिश

स्वास्थ्य मंत्रालय का यह आदेश लोगों की खाने की आदतों पर नजर रखने और उन्हें जागरूक करने की कोशिश है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब लोगों को पता चलेगा कि उनके पसंदीदा समोसे में कितना तेल है या जलेबी में कितनी चीनी, तो वो अगली बार सोच-समझकर ही उसे खाएंगे। जल्द ही आपको कैंटीन और दुकानों पर "इस समोसे में लगभग 12 ग्राम ट्रांस फैट", "इस जलेबी में 25 ग्राम चीनी" जैसे बोर्ड भी दिखाई दे सकते हैं।