LATEST NEWS

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

Health Tips: क्या आप भी देर रात डिनर करते हैं? जानिए इसकी सेहत पर पड़ने वाली मार

स्वस्थ भोजन सिर्फ़ इस बात तक सीमित नहीं है कि आप क्या खाते हैं, आप कब खाते हैं यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है। खासकर अगर रात का खाना समय पर न लिया जाए तो यह आपकी नींद, पाचन, वजन और ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है।

Health Tips

Health Tips : स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है, अगर आपको अच्छी सेहत चाहिए तो आपको हमेशा ऐसी चीजें खानी चाहिए जो शरीर के लिए ज़रूरी ज़्यादातर पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकें। खाने के पोषण के साथ-साथ आप किस समय खाते हैं, इसका भी सेहत पर असर पड़ता है।

आहार विशेषज्ञों का कहना है, शरीर को स्वस्थ रखने और पाचन को बेहतर बनाने के लिए खाने का समय तय करें और हर दिन उसी समय पर खाएं। रात के खाने को लेकर भी ज़्यादा सावधान रहना ज़रूरी है। आइए जानते हैं रात को खाने का सही समय क्या है? और देर से खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं?

देर से रात में खाने के क्या नुकसान हैं?

हाल ही में हुए अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग देर रात खाते हैं, उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का ख़तरा ज़्यादा हो सकता है, जिससे मोटापे का ख़तरा भी बढ़ जाता है। देर से खाना खाने से वजन और ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

देर से खाना खाने और वजन बढ़ने की समस्या :

देर रात को खाना खाने से मोटापे का खतरा बढ़ सकता है। देर से खाने वाले लोगों में लेप्टिन और घ्रेलिन जैसे भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन पर असर देखा गया। देर से खाने वाले लोगों में लेप्टिन हार्मोन, जो पेट के भरे होने का संकेत देता है, खास तौर पर कम पाया गया। रात 11 बजे के बाद खाने वालों में कैलोरी बर्न करने की गति भी कम देखी गई, जिसकी वजह से वजन बढ़ने का खतरा भी अधिक देखा गया। खाने के समय में बदलाव से शरीर की सर्कैडियन लय प्रभावित होती है, जिससे ऐसी समस्याएं हो सकती हैं।

NSIT
Nsmch

मधुमेह का भी खतरा हो सकता है :

देर से खाने से वजन और ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जो लोग देर से खाना खाते हैं, उनमें ब्लड शुगर का स्तर अधिक होता है और फैट कम जलता है। अगर आप अपनी दिनचर्या को सामान्य सर्कैडियन रिदम के साथ नहीं अपनाते हैं, तो शरीर में ग्लूकोज का उस तरह से मेटाबोलाइज़ नहीं हो पाता, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ज़रूरी है।रात का खाना देर से खाने से टाइप-2 डायबिटीज़ और उससे होने वाली जटिलताओं का ख़तरा भी बढ़ जाता है। रात को सोने से 2-3 घंटे पहले डिनर करने से शरीर इंसुलिन का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कर पाता है।

अब सवाल उठता है कि रात के खाने का सही समय क्या है?

हर व्यक्ति को डिनर सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले खा लेना चाहिए। अगर आप रात 10 बजे सोते हैं, तो रात का खाना 7 से 8 बजे के बीच बेहतर माना जाता है। सोने से दो घंटे पहले खाने से शरीर को खाना पचाने का समय मिल जाता है।