LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

KAIMUR NEWS : कैमूर में 3 लाख रुपए मूल्य की नशीली दवाईयां पुलिस ने किया बरामद, तीन धंधेबाजों को किया गिरफ्तार

KAIMUR NEWS : कैमूर जिले की मोहनिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 3 लाख की नशीली दवा के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टीम बनाकर मोहनियां बस स्टैंड में छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान 3 लाख रुप

नशीली दवाओं का धंधेबाज गिरफ्तार

KAIMUR NEWS :  कैमूर   जिले की मोहनिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 3 लाख की नशीली दवा के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी ने बताया कि हम लोगों को गुप्त सूचना मिली थी  कि दो व्यक्ति मोहनिया बस स्टैंड में कुछ नशीली दवाओं का कारोबार करते हैं।

 इसके बाद हम लोगों ने तुरंत टीम बनाकर मोहनियां बस स्टैंड में छापेमारी शुरू की।  तभी दो व्यक्तियो पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस की टीम के द्वारा उसके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से  3 लाख रुपये की नशीली दवा बरामद किया गया।   पुलिस द्वारा बरामद की गई नशीली दवाओं में Pheniramine Injection, Dispovan Injection ,Dolphine Injection शामिल हैं।

 पुलिस की गिरफ्त में आए संदीप कुमार  और पंकज कुमार  से जब गहन तरीके से पूछताछ की गई तो उनके निशानदेही पर रोहतास जिला के रहने वाले नरेंद्र कुमार के पास से भी 60 प्रतिबंध इंजेक्शन पाया गया। उन्होंने कहा की तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

कैमूर से देवव्रत की रिपोर्ट