LATEST NEWS

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

Love Crime - प्यार में मिला धोखा तो हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई युवती, उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन

Love Crime - प्रेमी से प्यार में मिले धोखे के बाद परेशान युवती हाईटेंश टावर पर चढ़ गई। इस दौरान चार घंटे तक स्थिति ऐसी ही बनी रही।

 Love Crime - प्यार में मिला धोखा तो हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई

Jamshedpur - झारखंड के जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती मरीन ड्राइव के पास स्थित एक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई। वह करीब 60 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गई और लगातार नीचे उतरने से मना करती रही। इस घटना की खबर तेजी से फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही सोनारी के थाना प्रभारी सरयू आनंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने लाउडस्पीकर और फोन के जरिए युवती से संपर्क करने की कोशिश की और उसे आश्वासन दिया कि उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। पुलिस अधिकारी उससे लगातार नीचे आने का आग्रह करते रहे।

कारण अभी तक अज्ञात


युवती के इस खतरनाक कदम के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद लोग और पुलिस यह आशंका जता रहे हैं कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। माना जा रहा है कि प्यार में मिले धोखे के कारण युवती ने हताशा में यह कदम उठाया है।

NSIT
Nsmch

लोगों ने भी की अपील

मौके पर मौजूद लोगों ने भी युवती से नीचे उतरने की अपील की। वे लगातार उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन युवती किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। वह टावर पर ही बैठी रही और नीचे उतरने के लिए मना करती रही, जिससे सभी की चिंता और बढ़ गई।

इस बीच दो स्थानीय दो युवक अपनी जान पर खेलकर ऊपर हाइटेंशन पोल पर चढ़ गये। पुलिस और टाटा स्टील की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची, और आखिरकार युवती को दो घंटे बाद नीचे उतार लिया गया। इधर, युवती नीचे आते ही बेहोश हो गयी। इस दौरान मरीन ड्राइव का इलाका घंटों तमाशा-ए-इश्क़ में बदल गया। एक तरफ प्रशासन माइक से अपीलें करती रही। वहीं दूसरी ओर लोग युवती के सुरक्षित नीचे उतरने की कामना करने के साथ-साथ मोबाइल कैमरे में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया का कंटेंट बटोरते रहे।