LATEST NEWS

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

  • Bihar News : भागलपुर में इस्माइलपुर-बिंद टोली तटबंध में धंसी जमीन, 80 मीटर तक उभरीं दरारें, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
  • Bihar News : भागलपुर में इस्माइलपुर-बिंद टोली तटबंध में धंसी जमीन, 80 मीटर तक उभरीं दरारें, ग्रामीणों में

Crime News: सैकड़ों लोगों की आंखों के सामने दिनदहाड़े बीच पर सड़क गाड़ दी लाश,दहशत के साए में स्थानीय लोग

सरेआम दिन दहाड़े लगभग 40 से 50 की संख्या में पहुंचे अज्ञात लोगों ने एक मोहल्ले की सड़क को ही कब्रिस्तान बना दिया। मोहल्ले की सड़क के बीचोबीच ही एक लाश को दफन कर दिया और चलते बने।

Jharkhand News
दिनदहाड़े बीच पर सड़क गाड़ दी लाश- फोटो : Reporter

Crime News: झारखंड की राजधानी रांची में एक बेहद अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला है।जिसका CCTv फुटेज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दअरसल यह पूरी घटना बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी बागान इलाके में घटित हुई है। सरेआम दिन दहाड़े  लगभग 40 से 50 की संख्या में पहुंचे अज्ञात लोगों ने एक मोहल्ले की सड़क को ही कब्रिस्तान बना दिया। मोहल्ले की सड़क के बीचोबीच ही एक लाश को दफन कर दिया और चलते बने। घटना के बाद से पूरे मोहल्ले लोग इस कदर डर बैठे हैं कि रानी बागान स्थित सोसाइटी के लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक 3 जनवरी की दोपहर अचानक लगभग 40 से 50 की संख्या में पहुंचे अज्ञात लोगों के द्वारा उन लोगों की सोसाइटी के सामने की मुख्य सड़क पर ही दिनदहाड़े शव को दफन कर दिया गया। शव दफन करने का उपरांत सभी लोग चल गए।यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।इसमें देखा जा सकता है कि कैसे बड़ी संख्या में कुछ लोग रानी बागान इलाके में पहुंचे. वहां एक शव को दफन किया। दफन किए गए शव के पास कुछ लकड़ी की सामग्री और मिट्टी के घड़े भी रखे। उसके बाद वहां से चले गए।इस कारण वहां हंगामा भी हुआ।

ऐसी ही है प्रथा!

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बरियातू थाना की पुलिस को सूचना दी  बाद में बरियातू थाना की पुलिस वहां पहुंची और मामला शांत कराया। हालांकि, ये भी बताया जा रहा है कि जिस सड़क पर शव दफन किया गया है, वह जमीन आदिवासियों की है। आदिवासी समाज के लोग अपनी ही जमीन में परिजनों के शव को दफन करते हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व में यह जमीन आदिवासियों की मशना (कब्रिस्तान) हुआ करती थी। लोगों ने इसी वजह से वहां पर शव को दफना दिया है। पुलिस की टीम कोशिश कर रही है कि आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शव को किसी दूसरे कब्रिस्तान में ले जाकर दफना दिया जाए।

कुलदीप भारद्वाज की रिपोर्ट