LATEST NEWS

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: भोजपुर में सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत और पत्नी जिंदगी-मौत से जूझ

Jharkhand News: विधानसभा में ही आपस में भिड़े झारखंड सरकार के दो मंत्री, एक ने दूसरे से कहा- हर बात पर फुदक पड़ते हैं

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के बजटसत्र के दौरान मंत्री इरफान अंसारी और सुदिव्य कुमार के बीच जमकर बहस हो गई। इरफान अंसारी ने सुदिव्य कुमार पर फुदकते रहने का आरोप लगाया।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: विधानसभा में ही आपस में भिड़े झारखंड सरकार क

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजटसत्र के दौरान शुक्रवार को अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब झारखंड सरकार के दो मंत्री आपस में ही बहस करने लगे।

सदन किसी की निजी संपत्ति नहीं

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जहां सुदिव्य कुमार को बीच में फुदकते रहने का आरोप लगा दिया तो सुदिव्य कुमार ने भी जबाव में कहा कि सदन किसी की निजी संपत्ति नहीं है। उन्होंने मंत्री को सदन में मर्यादा का पाठ भी पढ़ाया।

आपस में ही भिड़े नेता

सदन में इरफान और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के बीच भी तकरार हुई। प्रदीप यादव ने गोड्डा में एक भी नर्सिंग कॉलेज नहीं होने की जानकारी देते हुए सरकार से सवाल किया कि वहां बन रहा नर्सिंग कॉलेज का काम कितना हुआ है और कब तक इसमें पढाई शुरू की जाएगी।

मर्यादापूर्वक जवाब दे मंत्री

इसके जबाव में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदीप यादव वहां से पांच बार के विधायक रहे हैं लेकिन वहां नर्सिंग कॉलेज स्थापित नहीं हुआ है। इस पर प्रभारी संसदीय कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सदन में कटाक्ष की भाषा उचित नहीं है। मंत्री को मर्यादापूर्वक जवाब देना चाहिए।

NSIT
Nsmch

बीच में फुदकने का आदत है

इरफान अंसारी को उनका बीच में हस्तक्षेप नागवार गुजरा। उन्होंने सुदिव्य कुमार के संबंध में कहा कि ये अक्सर बीच में फुदक पड़ते हैं। यह मामला मेरे और प्रदीप यादव के बीच का है, लेकिन इनका बीच में फुदकने का आदत है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट