LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: झारखंड में बीजेपी नेता के पुत्र सहित तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत, स्कॉर्पियो और ट्रक में हुई थी भीषण टक्कर

Jharkhand News: रांची के कोकर इलाके में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन युवक की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हैं।...पढिए आगे

Jharkhand News: झारखंड में बीजेपी नेता के पुत्र सहित तीन लोग
तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: रांची के कोकर इलाके में मंगलवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई है,जिन्हें रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है।

भाजपा नेता के पुत्र सहित तीन की मौत

इस सड़क दुर्घटना में सरायकेला-खरसावां के भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अग्नि बेसरा, खरसावां के बुरुड़ीह निवासी पृथ्वी सहदेव और चाईबासा निवासी सुरजीत सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता बास्को बेसरा का हाल में ही पैर टूट गया था। अग्नि बेसरा अपने पिता का हालचाल जानकर गम्हरिया से रांची जा रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई है।

स्कॉर्रपियो पूरी तरह चकनाचूर

हादसा कोकर इलाके के रामलखन सिंह यादव कॉलेज के पास हुआ,जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर पास खड़े एक ट्रक से हो गई, जिससे स्कॉर्रपियो पूरी तरह चकनाचूर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद पृथ्वी सहदेव और सुरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अग्नि बेसरा इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

रिम्स अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस हादसे में बचे अन्य तीन युवक गंभीर रुप से घायल हैं, जिन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते हीं मृतकों और घायलों के परिजन आनन-फानन में रांची पहुंचे। शोक में डूबे परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है। मंगलवार की शाम मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट