LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

नशे की लत का खौफनाक अंत: कफ सिरप न देने पर डॉक्टर की गला रेत किया क़त्ल

नशे की तलब में हैवानियत: क्लीनिक में डॉक्टर की हत्या

नशे की लत का खौफनाक अंत: कफ सिरप न देने पर डॉक्टर की गला रेत
नशे की तलब में हैवानियत: क्लीनिक में डॉक्टर की हत्या- फोटो : NEWS 4 NATION

झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित मतवे गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार को दो नशेड़ी युवक, जिनमें से एक की पहचान वारिस अंसारी के रूप में हुई है, ग्रामीण डॉक्टर स्वप्नन दास के क्लीनिक पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर से नशे के लिए कफ सिरप की मांग की। जब पश्चिम बंगाल के 24 परगना निवासी डॉक्टर दास ने सिरप देने से इनकार कर दिया, तो युवकों ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया और उनका गला रेतकर हत्या कर दी। डॉक्टर स्वप्नन दास पिछले करीब दस वर्षों से गांव में रहकर ग्रामीणों की सेवा कर रहे थे।

स्थानीय लोगों ने पकड़ा एक आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद एक आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए मुख्य आरोपी वारिस अंसारी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, वारिस अंसारी अक्सर डॉक्टर से कफ सिरप मांगा करता था। घटना के दिन सिरप न मिलने पर उसने अपनी नशे की तलब में होश खो दिया और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। डॉक्टर की हत्या से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

Diarch GO

पुलिस ने शुरू की जाँच और छापेमारी

बुढ़मू पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी वारिस अंसारी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस फरार चल रहे दूसरे सहयोगी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। यह घटना रांची में बढ़ती नशे की समस्या और उसके कारण होने वाले हिंसक अपराधों को उजागर करती है। गौरतलब है कि इससे पहले भी अक्टूबर महीने में कांके थाना क्षेत्र में वेज और नॉनवेज बिरयानी परोसने को लेकर हुए विवाद में रेस्टोरेंट संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें पुलिस ने झारखंड पुलिस के एक निलंबित सिपाही समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था।