LATEST NEWS

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो

  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में

  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9 लाख रुपये बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में
  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9

Jharkhand News : रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी में पथ निर्माण विभाग,अधिकारियों को जारी किया गया आदेश

Jharkhand News :पथ निर्माण विभाग ने राज्य की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से रांची सहित राज्य के अन्य भागों की सड़कों की मरम्मत का आदेश दिया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News : रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव की
रांची में दुरुस्त होगी सड़क - फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के द्वारा लोगों को सुलभ यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन के सभागार में बैठक बुलायी गई। इस बैठक में पथ निर्माण विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।

सड़कों को समतल करने का निर्देश

इस बैठक में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने विभागीय पदाधिकारियों को आदेश दिया कि राज्य के पथ प्रमंडलों और राष्ट्रीय उच्च पथ की सड़कों को समतल बनाकर सुलभ यातायात उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि उन्नत और आकर्षक सडकें ही राज्य को विकसित बनाएगी और लोगों में भी अच्छा संदेश जाएगा।

दुर्घटना की संभावना होगी कम

प्रधान सचिव ने कहा कि दुर्घटना की संभावना को कम करने के लिए एवं वाहन चालकों की सुविधा को बढ़ाने के लिए सड़क पर सभी आवश्यक संकेतक और साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा सड़को पर जेब्रा क्रॉसिंग और अन्य सभी जरुरी मार्किंग करायी जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अगर किसी सड़क पर अधिक लंबाई तक मरम्मत की जरुरत हो तो उसके लिए विभाग के पास प्रस्ताव भेजना होगा। विभाग की ओर से इसका सर्वे कराकर आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

जल्द निपटाएं भूमि अधिग्रहण के मामले

प्रधान सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण से संबंधित भूमि अधिग्रहण के मामलों को जल्द से जल्द निबटाकर निर्माण कार्य शुरु करें और पथ निर्माण के लिए जरुरी वन भूमि का निबटारा भी अतिशीघ्र की जाए। अगर इन कार्यों में कोई अवरोध उतपन्न हो रहा हो तो इसकी सूचना विभाग को दी जाए।

NSIT
Nsmch

रांची की सड़को पर विशेष ध्यान

प्रधान सचिव सुनिल कुमार ने रांची की सड़कों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर रांची की सड़के अच्छी होंगी तो राज्य के अन्य भागों में भी सकारात्मक संदेश जाएगा। इसलिए रांची की सड़के हर हाल में सुदृढ़ होनी चाहिए। इस बैठक में पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख संजय कूजूर, विशेष सचिव शशांक सिन्हा, राष्ट्रीय उच्च पथ के मुख्य अभियंता अभिनेंद्र कुमार और प्रधान सचिव के ओएसडी विजय कुमार भी मौजूद थे।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट