LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

Jharkhand News: झारखंड में बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या पर पुलिस का बड़ा खुलासा, भूमि विवाद में की गई थी भाजपा नेता की हत्या

Jharkhand News: झारखंड पुलिस ने बीजेपी नेता की हत्या पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि भाजपा नेता अनिल महतो टाइगर की हत्या जमीन विवाद में हुई थी। दस एकड़ जमीन पर कब्जा का विरोध करने पर उनकी हत्या की गई।

Jharkhand News: झारखंड में बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या प
भूमि विवाद में की गई थी भाजपा नेता की हत्या- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड की रांची पुलिस ने बीजेपी नेता अनिल महतो टाइगर की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले की जांच में शामिल एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि अनिल टाइगर की हत्या भूमि विवाद में की गई है। रांची पुलिस ने भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में शामिल अमन सिंह, जिसान अख्तर, मनीष चौरसिया, अजय कुमार रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, एक अन्य आरोपित रोहित वर्मा को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

अपराधियों को सुपारी देकर करायी गई हत्या

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि खटंगा गांव में अनिल टाइगर 10 एकड़ विवादित भूमि में ग्रामीणों के सहयोग से देवव्रत नाथ शाहदेव द्वारा किए जा रहे कब्जे का विरोध कर रहे थे। कई बार देवव्रत नाथ शाहदेव और अनिल टाइगर के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला था। वर्ष 2023 के अगस्त माह में देवव्रत नाथ शाहदेव द्वारा उक्त भूमि पर चाहरदीवारी का निर्माण कर जबरन दखल कब्जा किया जा रहा था। अनिल महतो ने ग्रामीणों के सहयोग से दखल कब्जा का विरोध किया था।इस मामले में भूमि के केयर टेकर दिलीप कुमार मुंडा के माध्यम से कांके थाने में अनिल टाइगर समेत आठ नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर केस कराया गया था। इस घटना के बाद कई बार देवव्रत नाथ शाहदेव ने अपने सहयोगियों के माध्यम से उक्त भूमि पर दखल कब्जा करने और बिक्री करने का प्रयास किया। अनिल टाइगर इसका लगातार विरोध कर रहे थे। इस वजह से देवब्रत नाथ शाहदेव द्वारा उक्त भूमि पर न तो कब्जा किया जा सका और न ही बिक्री की जा सकी। इसके बाद देवब्रत ने हत्या की योजना बनाई और अपराधियों को सुपारी देकर अनिल टाइगर की हत्या करवा दी।

कोलकाता में बनाई गई थी योजना

पुलिस का कहना है कि देवब्रत ने अभिषेक सिन्हा को हत्या की सुपारी दी थी। 12 मार्च को कोलकाता में उलटा डांगा होटल में हत्या की योजना बनाई गई थी। होटल में अभिषेक सिन्हा, अमन सिंह, रोहित वर्मा मौजूद थे। देवब्रत फोन पर अरोपितों के साथ संपर्क में था। शूटर अमन सिंह और रोहित वर्मा 18 मार्च को कोलकाता से रांची आएं थे। इस दौरान अभिषेक सिन्हा द्वारा हरमू रोड़ स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास शूटरों को बाइक, गोली और पिस्टल दी गई। घटना को अंजाम देने के वक्त सभी अपराधी टेलीग्राम, वाट्सएप, जंगी एप के माध्यम से एक दूसरे से संपर्क करते थे।

शूटरों को दिया गया था पचास हजार का एडवांस

अभिषेक सिन्हा द्वारा शूटरों को 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे। दोनों शूटरों ने 18 मार्च से लेकर 26 मार्च तक अनिल टाइगर की रेकी की। घटना के दिन अनिल टाइगर सदर इलाके में स्थित अपने घर से निकले तो एक बाइक से रोहित वर्मा ने पीछा किया।अमन सिंह सिदो-कान्हू पार्क के पास से रोहित वर्मा के साथ मिलकर मृतक अनिल महतो के पीछे लग गया। इसके बाद कांके रोड में रोहित और अमन ने घटना को अंजाम दिया।

NSIT
Nsmch