LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी पुलिस को चुनौती, कहा अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

Jharkhand News: क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह क्षत्रिय के सम्मान और अभिमान की लड़ाई है।

Jharkhand News: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी पुलिस क
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे- फोटो : SOCIAL MEDIA

Jamshedpur: क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत मंगलवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जमशेदपुर पहुंचे। शेखावत मंगलवार शाम 5 बजे सीधे स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पहुंचे। वहां विनय सिंह के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद वे शांति छांव में गए, जहां उनकी बातचीत झारखंड क्षत्रिय संघ केन्द्रीय कमेटी के अध्यक्ष शंभू सिंह से हुई।

जमशेदपुर इंसाफ दिलाने आए हैं

बातचीत में शंभू सिंह ने कहा कि उनकी पुलिस अधिकारियों से सुबह में बातचीत हुई है। पुलिस को सुराग हाथ लगा है और उसी आधार पर कार्रवाई कर रही है। इसपर राज शेखावत ने कहा कि वे जमशेदपुर इंसाफ दिलाने आए हैं। उनके घर का बेटा गया है। उस घर और परिवार का क्या होगा। हमें पुलिस से बातचीत करनी होगी। इसके बाद उनके साथ शंभू सिंह सहित अन्य नेता स्वर्णरेखा बर्निंग घाट से ही पैदल ही एसएसपी कार्यालय गए। यहां कार्यालय के मुख्य गेट को बाहर से बंद कर दिया गया था। किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। ऐसी स्थिति में गेट के पास ही राज शेखावत के नेतृत्व में लेाग धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

एसएसपी ने बातचीच के लिए बुलाया

इसके बाद एसएसपी अपने कार्यालय से बाहर आए और छह लोगों को वार्ता के लिए आने को कहा। क्षत्रिय समाज के लोगों ने अपनी संख्या अधिक बताई, जिसके बाद 20 लोगों को कार्यालय के अंदर बुलाया गया। एसएसपी कार्यालय के सभागार में क्षत्रिय समाज के लोगों के साथ बैठक हुई, जिसमें एसएसपी ने बताया कि अबतक उनके द्वारा क्या कार्रवाई की गई है। कुछ बातों को उन्होंने अनुसंधान में बाधा पहुंचने का हवाला देकर नहीं बताया। उसके बाद एसएसपी ने तीन दिन का समय मांगा। इस पर शेखावत ने एक सप्ताह का समय दिया है और कहा कि इसके बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन होगा।